फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Panchayat going on for three days regarding real wife, could not decide

Azamgarh News: असली पत्नी को लेकर तीन दिन से चल रही पंचायत, नहीं हो सका निर्णय

Thu, 27 Apr 2023 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Panchayat going on for three days regarding real wife, could not decide
आजमगढ़। जिले के तहबरपुर ब्लाक क्षेत्र के भोर्रा गांव में बीते तीन दिनों से इस बात को लेकर पंचायत चल रही है कि आखिर मृतक की असली पत्नी कौन है। एक युवक की मौत के बाद उसकी विवाहित पत्नी के साथ ही पत्नी की छोटी बहन भी खुद को मृतक की पत्नी होने का दावा कर रही है और मृतक के वारिस के रूप में अपना नाम दर्ज कराना चाह रही है। एडीओ पंचायत, दो सेक्रेटरी व आठ गांवों के प्रधानों की टीम लगी है, लेकिन निर्णय नहीं हो सका है।
विज्ञापन

भोर्रा गांव निवासी रामजीत यादव की शादी पहले कल्पना यादव नाम की महिला के साथ हुई थी। शादी के कई साल बाद भी कल्पना को कोई बच्चा नहीं हुआ तो रामजीत को अपना वंश चलाने की चिंता होने लगी। जिस पर वह अपनी पत्नी कल्पना की रजामंदी से उसकी छोटी बहन को भी अपने साथ पत्नी के रूप में रख लिया। जिससे एक पुत्र भी है। रामजीत अपनी पहली पत्नी व साथ रखे उसकी बहन को लेकर महाराष्ट्र प्रांत के पूना में रहता था। लगभग डेढ़ साल पूर्व रामजीत की मौत हो गई। जिस पर मृतक रामजीत के छोटे भाई कन्हैया ने उसकी संपत्ति पहली पत्नी कल्पना के नाम करवाने का निर्णय लिया। इस बात की जानकारी जब पार्वती को हुई तो वह अपने बच्चे के साथ भोर्रा गांव आ गई। जहां संपत्ति को लेकर दोनों बहनों में विवाद हो गया। दूसरी का कहना है कि रामजीत से उसका एक बच्चा है, ऐसे में संपत्ति उसे मिलनी चाहिए, वहीं कल्पना पहली पत्नी होने के नाते संपत्ति पर खुद का दावा कर रही है। दो सगी बहनों के बीच विवाद को लेकर मृतक रामजीत के भाई कन्हैया ने हाईकोर्ट में केस कर दिया। जिस पर हाई कोर्ट ने जिला प्रशासन को दो माह के अंदर मामले का निस्तारण कराने का निर्देश दिया। हाईकोर्ट के निर्देश पर एडीओ पंचायत, दो सेक्रेटरी व आठ गांव के प्रधानों की एक टीम बनी। टीम तीन दिनों से मामले के निस्तारण के गांव में खुली बैठक कर रही है लेकिन अब तक कोई निर्णय नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed