फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Paid corona care ward will also be established in the hotel for positive patients

पॉजिटिव मरीजों के लिए होटल में भी स्थापित होगा पेड कोरोना केयर वार्ड

Sun, 19 Jul 2020 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Paid corona care ward will also be established in the hotel for positive patients
आजमगढ़। बिना लक्षण व पैसे वाले पॉजिटिव मरीजों के आईसोलेशन के लिए नई व्यवस्था का निर्देश सरकार ने दिया है। ऐसे मरीजों के लिए एक होटल में एल-1 प्लस (कोरोना केयर वार्ड) स्थापित किया जाएगा। प्रतिदिन का किराया वहन कर कोई भी बिना लक्षण वाला पॉजिटिव मरीज यहां सारी सुख सुविधाओं के साथ आईसोलेट हो सकता है। शासन के फरमान के बाद होटल चिन्हित करने की कवायद में प्रशासनिक अमला जुट गया है।
विज्ञापन

पॉजिटिव मरीजों के लिए अभी होम आईसोलेशन को अनुमन्य नहीं किया गया है। सरकार के एल-1 अस्पतालों में सुविधाओं की कमी के चलते बहुत से मरीज वहां जाना नहीं चाहते है। जिसके चलते बहुत से बिना लक्षण वाले लोग अपनी जांच भी नहीं करा रहे है। पैसे वाले पॉजिटिव मरीजों के लिए सरकार विशेष सुविधा के शुरूआत की अनुमति दी है। जिसके तहत उनके आईसोलेशन की व्यवस्था शहर के किसी होटल में की जाएगी। होटल चिन्हित करने और जरूरी संसाधन वहां मुहैया कराने का फरमान जिला प्रशासन को मिल चुका है। चिन्हित होटल में सिंगल अकूपेंसी के कमरे का किराया 1500 और डबल अकूपेंसी का 2000 से अधिक नहीं होगा। यहां लक्षण विहीन पॉजिटिव मरीज ही रखे जाएंगे। सरकारी डॉक्टरों व पैरा मेडिकल स्टाफ की यहां तैनाती होगी, जिसके मद में प्रति मरीज 2000 रुपये शुल्क लिया जाएगा। सीएमओ मरीज की स्थिति व सहमति के आधार पर मरीज को यहां भर्ती होने की अनुमति प्रदान करेंगे। 25 प्रतिशत कक्ष सिंगल अकूपेंसी पर महिलाओं, छोटे बच्चों व 50 से 65 वर्ष के व्यक्तियों को दिए जाएंगे वहीं शेष 75 प्रतिशत कक्ष डबल अकूपेंसी पर उपलब्ध होंगे। सीएमओ के स्तर से यहां चिकित्सकीय स्टाफ तैनात होगा। यहां कोविड केयर सेंटर के समस्त प्रोटोकाल का पालन कराया जाएगा। सुरक्षात्मक उपकरण पीपीई किट, मास्क व सैनिटाइजर आदि स्वास्थ्य विभाग उपलब्ध कराएगा। शासन के निर्देश के बाद जिला प्रशासन कवायद में जुट गया है।
विज्ञापन

शासन से पत्र आ गया है। सोमवार हो होटल संचालकों की बैठक बुलाई जाएगी। जो होटल संचालक तैयार होंगे वहां शासन के निर्देश के अनुरूप पैसे वाले पॉजिटिव मरीजों के लिए आईसोलेशन की सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. एके मिश्रा, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed