Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Padmashree Urmila Srivastava, Kathak dancer Aparajita Patel honored

Azamgarh News: पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव, कथक नृत्यांगना अपराजिता पटेल सम्मानित

Sun, 03 Mar 2024 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Padmashree Urmila Srivastava, Kathak dancer Aparajita Patel honored
नारी शक्ति संस्थान के तत्वावधान में रविवार को हरिऔध कला केंद्र में नारी शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ अंगिरा भारद्वाज ने सर्वप्रथम मां दुर्गा के चित्र के समक्ष दीप-प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।
विज्ञापन

डॉ. अंगिरा भारद्वाज ने कहा कि हमारा मन पांच इंद्रियों का वो रथ है, जिसे मस्तिष्क द्वारा काबू किया जाना जरूरी है। इसे काबू में करके ही हम सकारात्मक गंतव्य तक पहुंच सकते हैं। आज कल सोशल मीडिया के जरिए हम दूसरों की नकल करने में लगे हैं जबकि इस तरह हम स्वयं के मौलिक प्रतिभा को खत्म करते हैं, जिसके कारण हम स्वयं को ही अच्छे नहीं लगते हैं। कहा कि सुंदरता का आशय एक स्वस्थ स्वाभिमानी महिला से है, इसमें कहीं भी रंभा और मेनका का नाम नहीं आता। बेटी को स्वास्थ्य, शिक्षा, आत्मविश्वास के बारे में बताकर स्वाभिमानी मां ही एक स्वस्थ बच्चे का पालन-पोषण कर सकती है। कलाकारों द्वारा नृत्य के माध्यम से दुर्गा स्तुति प्रस्तुत की गई। इसकेे बाद अध्यक्ष नेहा दुबे ने संस्था के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। कार्यकारी अध्यक्ष सुधा तिवारी ने आई हुईं नारी शक्तियों का स्वागत किया गया। संस्थान की सचिव डॉ. पूनम तिवारी ने कहा कि सशक्तिकरण की पहली जिम्मेदारी मां की है। महिलाएं हर क्षेत्र में अपने योग्यता का परचम लहरा चुकी है।
विज्ञापन

अंत में पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव, मंजरी पांडेय, वंदना सरकार, कथक नृत्यांगना अपराजिता पटेल, महिला कृषक कविता सिंह व महिला थाना प्रभारी प्रज्ञा सिंह को मुख्य अतिथि ने नारी शक्ति सम्मान 2024 से सम्मानित किया। इस मौके पर नारी शक्ति संस्थान की संरक्षक, पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed