फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Paddy was sown on the pasture land of the cowshed, but the employees took it away after harvesting it

Azamgarh News: गोशाला के चरागाह की भूमि पर बोया धान, कटवा ले गए कर्मचारी

Sat, 29 Nov 2025 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Paddy was sown on the pasture land of the cowshed, but the employees took it away after harvesting it
22 : मार्टीनगंज के सुरहन में चारागाह की जमीन से काटी गई धान की फसल। संवाद
बरदह। मार्टीनगंज नगर पंचायत के सुरहन स्थित गोशाला में निराश्रित पशुओं का रखरखाव रामभरोसे है। गोशाला की की लगभग डेढ़ बीघे की जमीन पर बोई गई धान की फसल को गोशाला पर नियुक्त दबंग कर्मियों ने रातों-रात कटवा लिया। अब तहसील प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर-ट्राली सहित धान को जब्त किया है।
विज्ञापन

सुरहन गोशाला में सिर्फ भूंसा व पानी के सहारे ही पशु जीवित हैं। इस गोशाला में 325 पशु संरक्षित हैं पर स्टॉक में महज 50 क्विंटल भूसा ही बचा है। इसके अतिरिक्त चुनी, चोकर व पशु आहार नहीं है। शुक्रवार को मौके पर चार पशु बीमार व मृत अवस्था में पड़े मिले।
विज्ञापन

चारागाह की भूमि पर गांव के ही कुछ दबंग व गोशाला में नियुक्त कर्मचारियों का दशकों से कब्जा है। इसका आलम यह रहा कि चारागाह की जमीन पर बोई गई धान की फसल को दो दिन पूर्व दबंगों ने रात में कंबाइन से कटवा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चारागाह की भूमि में लगे करीब एक से डेढ़ बीघे धान की फसल को बिना किसी अनुमति के गोशाला पर नियुक्त कर्मचारियों की ओर से कटवाया जा रहा था, जिसकी शिकायत मिलते ही तहसील प्रशासन ने अनाज को जब्त कर लिया है। जल्द ही टीम गठित कर संरक्षित भूमि में लगी फसल को कटवाया जाएगा। - दिव्या सिकरवार, एसडीएम मार्टीनगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed