फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   PAC jawan on duty dies, chaos

ड्यूटी पर तैनात पीएसी जवान की हुई मौत, कोहराम

Thu, 05 May 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
PAC jawan on duty dies, chaos
आजमगढ़। 20 वीं वाहिनी पीएसी आजमगढ़ में तैनात एक कांस्टेबल की बुधवार की सुबह ड्यूटी के दौरान अचानक पेट में दर्द होने से मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने जवान का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर गांव रवाना हो गए।
विज्ञापन

गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज थाना अंतर्गत रामवृहद नौलिया गांव निवासी लालचंद साहनी (40) पुत्र स्व. गोपी साहनी पीएसी में बतौर कांस्टेबल तैनात था। 2017 से उसकी तैनाती 20 वीं वाहिनी पीएसी आजमगढ़ में थी। बुधवार की सुबह वह ड्यूटी पर तैनात था। इसी दौरान अचानक पेट में तेज दर्द होने लगा। जिस पर साथी जवान उसे लेकर तत्काल जिला अस्पताल पहुंचे और भर्ती कराया। इलाज के दौरान कुछ ही देर बाद लालचंद की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना देन के साथ ही शव पोस्टमार्टम में भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर गांव रवाना हो गए। मृतक तीन पुत्र व दो पुत्रियों के पिता थे। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed