फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Oxygen black marketing case started investigation

आक्सीजन के कालाबाजारी प्रकरण की शुरू हुई जांच

Sun, 09 May 2021 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Oxygen black marketing case started investigation
आजमगढ़। ऑक्सीजन कालाबाजारी प्रकरण की जांच एसडीएम सदर करेंगे। जिलाधिकारी की ओर से नियुक्त जांच अधिकारी एसडीएम उन चिकित्सकों की भी जांच करेंगे जिनकी पर्ची पर ऑक्सीजन कालाबाजारी करने वाला सिलिंडर भरता था। कोरोना काल में आपदा को अवसर मानते हुए कुछ लोगों ने आक्सीजन की कालाबाजारी कर लाखों कमाया है। एक मामूली सा प्यादा फिलहाल पकड़ में आया है और इसके पीछे जिले के कई वरिष्ठ डॉक्टरों के शामिल होने की चर्चा है। जिलाधिकारी ने इस प्रकरण की गहनता से जांच कराने की रणनीति बनायी है। जिसके तहत जांच की जिम्मेदारी एसडीएम सदर को सौंपी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि जांच में जिले के कई डॉक्टर के नाम सामने आ सकते हैं। जिन्होंने आपदा को अवसर मानते हुए काली कमाई की है। जिले में आक्सीजन व बेड के आभाव में काफी संख्या में मरीजों की मौत हुई। वहीं कुछ लोग आपदा को अवसर मानते हुए काली कमाई में जुटे रहे। ऑक्सीजन की कालाबाजारी ऐसी की गई कि कुछ डॉक्टरों की पर्ची पर होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों के नाम पर ऑक्सीजन के खाली सिलेंडर भरवाए गए और उसे ब्लैक में जरूरमंदों को बेचा गया। हजार पांच सौ नहीं बल्कि जंबो आक्सीजन सिलेंडर को 10 हजार में उपलब्ध कराया गया। वहीं छोटा सिलेंडर एक हजार में बेचा गया। अमर उजाला ने आक्सीजन के कालाबाजारी की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो डीएम के निर्देश पर छापेमारी हुई। जिसमें कंधरापुर थाना क्षेत्र के मोर्चा गांव निवासी रिजवान के घर से भारी मात्रा में छोटे व बड़े आक्सीजन सिलेंडर बरामद हुए। रिजवान को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया तो पूछताछ में उसने खुलासा किया किया कि प्राइवेट डॉक्टरों द्वारा होम आइसोलेशन में रहे मरीजों के नाम पर पर्ची बनाई गई और उसी पर्ची के आधार पर उसने अपने लोगों को लाइन में लगा कर खाली आक्सीजन सिलेंडर को भरवाया, जिसे बाद में ब्लैक में बेचा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed