फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Organization vocal on indecency with Asha Sangini

आशा संगिनी संग अभद्रता पर संगठन मुखर

Thu, 23 Apr 2020 09:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Organization vocal on indecency with Asha Sangini
अतरौलिया में स्वास्थ्य अधीक्षक डॉ. शिवाजी सिंह को ज्ञापन सौंपती आशा कार्यकर्ता। - फोटो : AZAMGARH
अतरौलिया। आशा संगिनी के साथ अभद्रता और मारपीट करने वाले ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्रवाई न होने पर आशा संगिनियों का संगठन मुखर हो गया है। मामले में केस दर्ज होने के बाद भी आरोपी अब तक गिरफ्तार नहीं हो सका। आक्रोशित आशा संगिनी का संगठन बृहस्पतिवार को सीएचसी अतरौलिया के चिकित्साधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए गिरफ्तारी कराने की मांग की है।
विज्ञापन

18 अप्रैल को कोरोना संक्रमण का निरीक्षण करने तहसीलदार बूढ़नपुर के नेतृत्व में टीम बढ़ाया गांव में गई थी। इस दौरान सीएचसी अतरौलिया से शिव कुमार यादव व गांव की आशा संगिनी अनीता सिंह भी थी। किसी बात को लेकर ग्राम प्रधान दुर्गेश यादव और आशा संगिनी अनीता सिंह के साथ मारपीट हो गई। अनीता सिंह की तहरीर पर अतरौलिया थाने में मुकदमा भी दर्ज है। केस दर्ज होने के बावजूद अभी तक आरोपी प्रधान की गिरफ्तारी ना होने से आशा संगिनियों में आक्रोश है। बृहस्पतिवार को आक्रोशित आशा संगिनियों ने अतरौलिया स्वास्थ्य अधीक्षक को ज्ञापन देकर न्याय की मांग की। उनका कहना है कि आरोपी गिरफ्तार नहीं होता है, तो ऐसे में हम स्वच्छंद होकर कैसे कार्य करें। अतरौलिया स्वास्थ अधीक्षक डॉक्टर शिवाजी सिंह ने बताया कि संघ द्वारा ज्ञापन दिया गया है। ज्ञापन को विभाग के उच्चाधिकारियों को भेज दिया जाएगा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वहीं आशा संगिनी के साथ ग्राम प्रधान द्वारा किए गये कृत्य की भाजपा नेता रमाकांत मिश्रा ने निंदा की है। रमाकांत ने घटना को बहुत ही शर्मनाक बताते हुए जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। रमाकांत ने बताया कि इस घटना से हमने स्वास्थ्य मंत्री उत्तर प्रदेश को फोन से अवगत करा दिया गया है। इसमें तत्काल कार्रवाई कराने की मांग की है। इसे गंभीरता से लेते हुए मंत्री ने प्रभावी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed