फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Organically over the death of two students

दो छात्रों की मौत पर बवाल

Fri, 20 Mar 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Fri, 20 Mar 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
Organically over the death of two students
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के पुजारीगंज गांव के पास शुक्रवार की सुबह पशु लदी पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार दो छात्रों की मौत हो गई। इससे गुस्साए लोगों ने पिकअप को आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


 थानाध्यक्ष सरायमीर को निलंबित करने और पीडि़त परिवारों को मुआवजा देने की मांग करते हुए लखनऊ-बलिया मार्ग जाम कर दिया। जानकारी पर पहुंचे जिलाधिकारी सुहास एलवाई और पुलिस अधीक्षक आकाश कुलहरि ने मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। एसपी ने एसओ सरायमीर और एक सिपाही को निलंबित कर दिया। पुलिस ने वाहन के चालक और खलासी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


 शुक्रवार की सुबह पुजारीगंज गांव के पास पशु लादकर जा रही अनियंत्रित पिकअप की चपेट में आने से स्नातक के दो छात्र शुभम (20) निवासी सरायमीर और अंकुश (19) निवासी कोरौवली की मौके पर ही मौत हो गई। पिकअप कुछ दूर जाकर पेड़ से टकरा गई। इससे पिकअप में लदी तीन गायों की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना से गुस्साए लोगों ने पिकअप को आग के हवाले कर लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर टायर जलाकर चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी फूलपुर अशोक सिंह, सीओ फूलपुर एसके सिंह, कोतवाल फूलपुर राजीव प्रताप सिंह पीएसी के जवानों और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।

उन्होंने लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराने का प्रयास किया लेकिन लोग सरायमीर एसओ के निलंबन और मृत छात्रों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने केे लिए उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। लगभग एक घंटे बाद मौके पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक पहुंचे। उन्होंने मांगों को पूरा करने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। सुबह सात बजे लगा जाम दोपहर 12 बजे समाप्त हुआ।


इस दौरान वाहनों को निजामाबाद मार्ग से गुजरना पड़ा। इसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने पिकअप के ड्राइवर और खलासी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस घटना के जिम्मेदार एसओ सरायमीर टीबी सिंह और कांस्टेबल मनोज सिंह को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed