{"_id":"699decbe080f8ffc960a5cd2","slug":"opposition-to-the-proposal-to-amend-the-advocates-act-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-146039-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: एडवोकेट एक्ट में संशोधन के प्रस्ताव का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: एडवोकेट एक्ट में संशोधन के प्रस्ताव का विरोध
विज्ञापन
दीवानी परिसर में एडवोकेट एक्ट संशोधन प्रस्ताव का विरोध करते अधिवक्ता। संवाद
आजमगढ़। एडवोकेट एक्ट में संशोधन के प्रस्ताव का विरोध किया जा रहा है। दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता मंगलवार को पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे। अधिवक्ताओं ने सड़क पर उतरकर नारेबाजी की और विरोध जताया।
इस संबंध में दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ की साधारण सभा की आपात बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष प्रभाकर सिंह ने की, जबकि संचालन मंत्री अनुराग कुमार दीक्षित ने किया। बैठक में एडवोकेट एक्ट में संशोधन का प्रस्ताव लाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई।अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मति से पूरे दिन न्यायिक कार्य का बहिष्कार करने का निर्णय लिया। इसके बाद अध्यक्ष प्रभाकर सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने गिरजाघर चौराहे से सिविल लाइंस चौराहे तक जुलूस निकालकर नारेबाजी की और संशोधन प्रस्ताव वापस लेने की मांग की।
जुलूस में मंत्री अनुराग कुमार दीक्षित, पूर्व मंत्री अनिल सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष अशोक सिंह, अरुणेंद्र कुमार सिंह, बलवंत सिंह, बृजेश कुमार सिंह, हरिकेश यादव, रविंद्र कुमार यादव, अशोक कुमार पांडे, सुधांशु राय, पंकज सिंह, अजय यादव, संत विजय निषाद आदि अधिवक्ता शामिल रहे।