फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Opposed to power cuts

कटौती से त्रस्त सड़क पर उतरे

Thu, 24 Aug 2017 11:37 PM IST
आजमगढ़/ ब्यूरो, अमर उजाला
आजमगढ़/ ब्यूरो, अमर उजाला Updated Thu, 24 Aug 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
Opposed to power cuts
प्रदर्शन करते ग्रामीण।
फूलपुर तहसील के विद्युत उपकेंद्र चरौवा गद्दोपुर में बिल जमा करने में अनियमितता, अघोषित कटौती, जेई-एसडीओ पर दुर्व्यहार का आरोप लगाकर उपभोक्ताओं ने गुरुवार को अम्बारी-दीदारगंज मार्ग पर जाम लगा दिया। बिल का भुगतान भी रोक दिया। चक्का जाम की सूचना पाकर पहुंचे एसडीओ एमएस चौहान और जेई चंदन यादव से भी उपभोक्ता भिड़ गए। पुलिस ने किसी तरह से स्थिति को काबू किया।
विज्ञापन

जाम लगाकर बैठे उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि हम बिल का भुगतान करते हैं, फिर भी बकाए की नोटिस घर आ जाती है। बिजली खराब होने पर ठीक करने के लिए उपभोक्ताओं से पैसा मांगा जाता है। क्षेत्र में लाइन जर्जर है। इससे दुर्घटनाएं भी हो रही है, इसके बाद भी तार को विभाग नहीं बदल रहा है। आरोप लगाया कि उपकेंद्र से गद्दोपुर फीडर को ज्यादा और पल्थी फीडर को कम बिजली आपूर्ति की जाती है। इन समस्याओं को लेकर नागरिकों ने एसडीओ और जेई से शिकायत की थी। उन्होंने गुरुवार को कैंप लगाकर समस्याओं के निस्तारण की बात कही थी। क्षेत्र के सैकड़ों नागरिक सुबह आठ बजे ही लाइन में खड़े थे। दोपहर 12 बजे तक किसी के न पहुंचने पर ग्रामीणों के सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने अंबारी-दीदारगंज मार्ग पर जाम लगाकर नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना पर एसडीओ और जेई पहुंचे तो लोग उग्र हो गए।
विज्ञापन

लोगों को आक्रामक देख एसडीओ और जेई ने पावर हाउस का दरवाजा अंदर से बंद कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच स्थिति काबू की। दोनों अधिकारियों ने बताया कि मीटिंग के कारण आने में विलंब हो गया था। आश्वासन दिया कि जल्द समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा। इसके बाद बिल का भुगतान शुरू हुआ। इस मौके पर रमेश यादव, संदीप कुमार, विजय यादव, सी बी चौहान, अरुण कुमार, बंटी सिंह, मुन्ना सिंह, ज्ञान चन्द, भारत राम आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed