फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Operation Kayakalp progress is poor, schools are unable to get saturated with 19 parameters

ऑपरेशन कायाकल्प की प्रगति खराब, 19 पैरामीटर से संतृप्त नहीं हो पा रहे विद्यालय

Thu, 09 Jun 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Operation Kayakalp progress is poor, schools are unable to get saturated with 19 parameters
जिले के परिषदीय विद्यालयों की दशा सुधरने में अभी और वक्त लगेगा। ज्यादातर विद्यालय शासन के 19 पैरामीटर को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। जिले में एक भी परिषदीय विद्यालय सौ फीसदी मानकों को पूरा नहीं कर पा रहा। 19 बिदुओं में से कोई न कोई बिंदु अधूरा पड़ा है। जबकि, शासन के निर्देशानुसार इसे काफी पहले ही पूरा करने का निर्देश था। बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कायाकल्प योजना में खंडहर जैसे दिखने वाले परिषदीय विद्यालय नए रूप में दिखने लगे हैं। विद्यालयों की रंगाई-पुताई से लेकर शौचालय, कक्षा पर विशेष जोर दिया जा रहा है। दिव्यांगों के लिए भी रेलिंग बनाने का नियम है। बहुत से विद्यालयों में काम पूरा हुआ है। लेकिन, वहां दिव्यांग बच्चों का नामांकन न होने से रेलिग नहीं बनवाई जा रही है। ग्राम पंचायत से ड्रिंकिंग वाटर, बालक व बालिका शौचालय व यूरिनल, टाइलिंग, रनिंग वाटर, दिव्यांग शौचालय, कक्षाओं में टाइलिंग, टॉप रनिंग वाटर, किचन सुंदरीकरण एवं बाउंड्रीवाल कराया जाना है। वहीं बेसिक शिक्षा विभाग से मल्टीपल हैंडवास, ब्लैकबोर्ड, रंगाई-पोताई, रैंप, बिजली की व्यवस्था व बिजली कनेक्शन की व्यवस्था कराना है। उक्त सभी बिंदु पर सभी विद्यालयों में कुछ न कुछ छूटा हुआ है। विभागीय आंकड़ों की माने तो विभिन्न बिदुओं पर स्कूलों में 76.51 फीसद काम किया गया। विभाग की माने तो एक भी विद्यालय 19 बिंदु से पूर्ण रूप से संतृप्त नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed