{"_id":"5e39b1228ebc3ee5f03f2098","slug":"only-four-can-be-disposed-off-amidst-the-glut-of-applications-azamgarh-news-vns508892389","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवेदनों की भरमार के बीच हो सका चार का ही निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवेदनों की भरमार के बीच हो सका चार का ही निस्तारण
विज्ञापन
मेंहनगर। शासन के निर्देश पर मंगलवार को मेंहनगर तहसील परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम एनपी सिंह और एसपी त्रिवेणी सिंह के समक्ष कुल 146 मामले आए। इसमें से महज चार ही मौके पर निस्तारित किए जा सके। शेष को निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को सौंप दिया गया।
समाधान दिवस पर शिकायतकर्ता चकवारा निवासी राजेंद्र यादव ने बताया है कि वह विकलांग है। उसके मकान के उत्तर तरफ ग्राम सभा की पोखरी है। जिसमें उसका हैंडपंप, नाबदान व बरसात का पानी बराबर बहकर जाता है, उसी से रास्ता होकर गुजरता है। उस पोखरी पर गांव के कुछ लोग अतिक्रमण कर रहे हैं और उसका रास्ता रोक रहे हैं। डीएम ने तहसीलदार मेंहनगर को नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा। शेखपुर निवासी विशुनी, श्याम नरायन आदि ने बताया कि उन्होंने 2003 में कृषि जमीन का आवंटन प्राप्त किया था। राजस्व निरीक्षक और लेखपाल ने उन्हें कब्जा भी दिलाया लेकिन गांव के कुछ लोगों उन्हें खेती करने नहीं दे रहे। इस पर भी तहसीलदार को कार्रवाई का निर्देश दिया।
आजाद नगर वार्ड के सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उन्होंने एक बीघा क्षेत्रफल में गन्ना लगाया है। पर्ची नहीं आई और गोपालपुर गन्ना क्रय केंद्र पर 20 दिन से आठ से नौ ट्राली गन्ना लदा सूख रहा है। डीएम ने जीएम चीनी मिल को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। पवनी कला के राजदेव सिंह ने बताया कि उनकी संक्रमणीय भूमिधरी की जमीन पर गांव के कुछ जबरदस्ती कब्जा जमाए हुए हैं। डीएम ने एसडीएम को जांचकर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। इस मौके पर सीएमओ डा. एके मिश्रा, एसडीएम मेंहनगर एके सिंह, पीडी अभिमन्यु सिंह, डीसी मनरेगा बीबी सिंह आदि रहे। मार्टीनगंज प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम धीरज श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस पर 26 आवेदन आए निस्तारण एक का भी नहीं हुआ। मेजवां प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम बागीश कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में समाधान दिवस पर 41 शिकायती पत्र आए।
विज्ञापन
लालगंज तहसील परिसर स्थित सभागार में एसडीएम पंकज श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 32 आवेदन प्रस्तुत हुए जिसमें से तीन का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष वादों को निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के हवाले कर दिया गया।