फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Only emergency OPD closed in Sadar Hospital, now it will start tomorrow

सदर अस्पताल में चली सिर्फ इमरजेंसी ओपीडी रही बंद, अब कल से चलेगी

Sat, 21 Mar 2020 09:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
Only emergency OPD closed in Sadar Hospital, now it will start tomorrow
जिला अस्पताल के एमेरजेंसी में मरीजों को देखते डाक्टर। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। सदर अस्पताल की ओपीडी शनिवार को बंद कर दी गई। अस्पताल प्रशासन सीएम के आदेश पर ओपीडी बंद करने की बात कह रहा है तो वहीं जिलाधिकारी ने ऐसे किसी आदेश के आने से इंकार किया है। ओपीडी बंद होने से इलाज के लिए आये मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। मरीज अस्पताल में इधर से उधर दौड़-भाग करते नजर आये।
विज्ञापन

स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह से हवा-हवाई कवायद में जुटा हुआ है। शुक्रवार को संदिग्ध कोरोना पीड़िता की जहां पीएम करा दिया गया तो वहीं शनिवार को सदर अस्पताल प्रशासन ने अस्पताल की ओपीडी ही बंद कर दी। सीएम व शासन के फरमान की बात कहते हुए अस्पताल के सभी डॉक्टर अपने ओपीडी कक्ष से नदारद रहे। जिसके चलते मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। कोरोना संक्रमण से पूरे देश के डॉक्टर व चिकित्सा सेवा से जुड़े लोगों को अलर्ट पर रखा गया है और उनकी छुट्टियां रद्द कर दी गई है वहीं जिले के सरकारी डॉक्टर सीएम के फरमान की झूठी अफवाह उड़ा कर ओपीडी बंद कर फरार हो गये है। अस्पताल में डॉक्टरों के न बैठने से मरीजों को काफी दुश्वारियां झेलनी पड़ी। दूर-दराज से इलाज के लिए आये मरीज परेशान हाल अस्पताल परिसर में भटकते नजर आये। वहीं अस्पताल प्रशासन मूकदर्शक बना रहा। अस्पताल में सिर्फ इमरजेंसी सेवा ही संचालित हो रही थी। सभी डॉक्टर ओपीडी से गायब थे। अस्पताल प्रशासन का जहां यह कहना है कि शासन के निर्देश पर ओपीडी अग्रिम आदेश तक बंद की गई है तो वहीं डीएम ने ऐसे किसी आदेश के आने से इंकार किया है।
विज्ञापन

000000000000
शासन के निर्देश पर अस्पताल की ओपीडी अग्रिम आदेश तक बंद कर दी गई है। ऐसा अस्पताल पर होने वाली भीड़ को देखते हुए किया गया है। वहीं इंमरजेंसी संचालित रहेगी। इसे साथ ही पीएम का कार्य भी संपन्न कराया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. राजनाथ, वरिष्ठ सर्जन, सदर अस्पताल।
0000000000000
शासन ने अस्पताल की ओपीडी बंद करने का कोई आदेश नहीं दिया है। मुख्यमंत्री ने सिर्फ केजीएमसी की ओपीडी बंद करने को कहा है। वर्तमान में कोरोना को लेकर हलचल तेज है, ऐसे में यदि ओपीडी बंद कर दी जायेगी तो मरीज जाएंगे कहा।
नागेंद्र प्रसाद सिंह, डीएम, आजमगढ़।

जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर पर परेशान मरीज।

जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर पर परेशान मरीज।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed