{"_id":"65930bbeea834ce6b803d956","slug":"only-70-out-of-264-buses-ran-passengers-remained-in-distress-azamgarh-news-c-258-1-svns1004-9498-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: 264 में से सिर्फ 70 बसें चलीं, बेहाल रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: 264 में से सिर्फ 70 बसें चलीं, बेहाल रहे यात्री
विज्ञापन
आजमगढ़। मोटर व्हीकल एक्ट में बदलाव को लेकर रोडवेज बसों और ट्रकों के चालक सोमवार को अघोषित ड़ताल पर रहे। रोडवेज की 264 में से सिर्फ 70 बसें चलीं। बसों का संचालन बाधित रहने से यात्री परेशान रहे। वहीं, ट्रकों का संचालन बंद होने से माल की ढुलाई नहीं हो सके। कई जगह ट्रक चालकों ने विरोध प्रदर्शन भी किया। मोटर व्हीकल एक्ट में सरकार ने बदलाव किया है, जिससे वाहन चालकों में नाराजगी है। सोमवार को रोडवेज बस चालकों के हड़ताल पर जाने की अफवाह फैल गई। इससे विभिन्न रूटों पर ज्यादातर बसों का संचालन नहीं हो सका। बस अड्डे पर यात्री बसों का इंतजार करते रहे और इधर-उधर भटकते नजर आए। जब यात्री प्राइवेट बस स्टैंड पहुंचे तो वहां भी उन्हें निराशा हाथ लगी। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज बाजपेयी ने बताया कि कर्मचारियों ने किसी भी तरह का हड़ताल की घोषणा नहीं की है। सिर्फ बस चालक नए एमवी एक्ट के विरोध में है। कुछ लोग चालकों को भड़का रहे हैं, जिससे बस सेवा प्रभावित जरूर है लेकिन पूरी तरह ठप नहीं हुई है। प्रतिदिन यहां से 264 बसों का संचालन होता है। हड़ताल की अफवाह से 70 बसें ही चलीं। चालकोें को बस चालाने से गुरेज नहीं है लेकिन उन्हें इस बात का डर है कि कहीं तोड़फोड़ न हो जाए।
मोटर व्हीकल एक्ट में बदलाव के विरोध में ट्रक चालक हड़ताल पर रहे। दोपहर में ट्रक चालकों ने बेलइसा में चक्काजाम कर दिया गया। करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया। ट्रांसपोर्टर खुर्रम आलम नोमानी ने बताया कि हम लोग हड़ताल में शामिल नहीं है। चालक हड़ताल पर थे। बेलइसा में जाम लगाकर हंगामा कर रहे दो ट्रक चालकों को रानी की सराय पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसके बाद दोनों चालकों का चालान कर दिया गया।