फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Only 569 OHTs are ready, not everyone will get water in summer

Azamgarh News: 569 ओएचटी ही तैयार, गर्मी में सभी को नहीं मिल पाएगा पानी

Tue, 25 Mar 2025 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Only 569 OHTs are ready, not everyone will get water in summer
आजमगढ़। हर घर नल से जल पहुंचाने के लिए जिले में 1461 पेयजल परियोजनाओं पर काम चल रहा है। 6.24 लाख के सापेक्ष 5.51 लाख नल कनेक्शन दिए जा चुके हैं, लेकिन पानी 2.85 लाख नलों में ही पहुंच रहा है।
विज्ञापन

वहीं 569 ओवर हेड टैंक ही तैयार हुए हैं। ऐसे में गर्मी में सभी को नल से जल मिल पाना मुश्किल है। जल जीवन मिशन योजना के तहत जनपद में 3818 राजस्व गांवों का चयन किया गया है।
विज्ञापन

इन राजस्व गांवों में 1461 पेयजल परियोजनाओं का निर्माण करके 6.24 लाख नलों से ग्रामीण आबादी को पानी पहुंचाना है।
जिले में इस योजना की शुरुआत 2019-20 में हुई। उस समय दो ही कार्यदायी संंस्थाएं थीं, लेकिन इस समय सात कार्यदायी संस्थाएं पेयजल परियोजनाओं पर काम कर रही हैं। परियोजनाओं को दिसंबर 2024 में पूरा किया जाना था लेकिन नहीं हो पाया। अब विभाग अप्रैल 2025 में पूरा करने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाइप लाइन बिछाने और नल कनेक्शन देने में योजना की प्रगति तो ठीक है लेकिन ओवरहेड टैंक बनाने में काफी पीछे है, जिसके कारण इस गर्मी में भी चयनित गांवों की आबादी पेयजल से तृप्त नहीं हो पाएगी। 1461 ओवरहेड टैंक (ओएचटी) में से 569 ही पूरा हो पाया है।

6.24 लाख के सापेक्ष 5.51 लाख नल कनेक्शन दिए गए है। ओवरहेड टैंकों का निर्माण पूरा न होेने के कारण चयनित 3818 राजस्व गांवों में से 1361 में नियमित जलापूर्ति हो रही है। अधिकांश जगहों पर सीधे पंप द्वारा ही की जा रही है।
विभागीय अधिकारियों की माने तो 2.85 लाख नलों में इस समय पानी पहुंच रहा है। अभी तक 88.34 प्रतिशत काम हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed