फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Only 49 youth in a population of 5.4 million are interested in music

Azamgarh News: 54 लाख की आबादी में सिर्फ 49 युवाओं की संगीत में रुचि

Thu, 16 Oct 2025 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Only 49 youth in a population of 5.4 million are interested in music
आजमगढ़। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनपद के मशहूर संगीत घराने हरिहरपुर को संगीत महाविद्यालय की सौगात दी। एक तरफ भवन का निर्माण शुरू हुआ तो दूसरी ओर एक साल पहले से कक्षाओं का संचालन भी शुरू हो गया। वर्तमान में इसे संचालित होते दो साल हो रहे हैं और छात्र संख्या 55 तक पहुंच गई है। अभी यहां ग्रेजुएशन और डिप्लोमा कोर्स ही संचालित होता है।
विज्ञापन

आज युवा भले की पूरे दिन कानों में इयरफोन लगाकर गानों को सुनते नजर आते हैं। लेकिन, संगीत के प्रति इनका रूझान कम है। इस बात का पता हरिहर संगीत महाविद्यालय में छात्र संख्या को देखकर लगाया जा सकता है। इस महाविद्यालय का संचालन शुरू हुए लगभग दो साल हो गए हैं अब तक 55 छात्रों के एडमिशन ही यहां हुए हैं। इसमें जिले के 49 छात्र शामिल हैं।
विज्ञापन

वहीं अगर जिले की आबादी देखें तो यह लगभग 54 लाख के करीब है। इससे यह बात स्पष्ट है कि भले ही युवाओं की संगीत सीखने में रुचि कम है। महाविद्यालय में जो एडमिशन हुए हैं उनमें छह छात्र दूसरे जनपदों के हैं। इसमें बलिया का एक, गोरखपुर के दो, गाजीपुर का एक, बस्ती का एक और बनारस का एक छात्र शामिल है। शेष 49 छात्र आजमगढ़ जनपद के हैं। इसमें भी ज्यादातर हरिहरपुर घराने से ताल्लुक रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो विषयों की शिक्षा के लिए दो शिक्षक और दो संगीतकार की तैनाती
महाविद्यालय में इस समय मात्र दो कोर्ट ग्रेजुएशन और डिप्लोमा का संचालन हो रहा है। ग्रेजुएशन कोर्स चार और डिप्लोमा छह वर्ष होता है। छात्रों की इसकी शिक्षा देने के लिए दो शिक्षकों की तैनाती है। इसमें अर्पित मिश्रा शास्त्रीय संगीत की शिक्षा देते हैं और श्रीया चित्रांश कत्थक नृत्य सिखाती हैं। इसके अलावा तीन संगतकार की भी तैनाती है।

अभी तो महाविद्यालय का संचालन शुरू हुआ है। जरूरत के हिसाब आगे और विषयों को बढ़ाया जाएगा। रहीं बात महाविद्यालय भवन के हस्तांतरण की तो भवन बनकर तैयार है। हमारी एक कमेटी बनी है। जल्द ही हैंडओवर हो जाएगा। - श्रृष्टि धवन, रजिस्ट्रार, भातखंडे संगीत विवि लखनऊ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed