फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Online registration Take advantage of subsidies

आॅनलाइन पंजीकरण से लें सब्सिडी का लाभ

Fri, 16 Sep 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ Updated Fri, 16 Sep 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
Online registration Take advantage of subsidies
कृषि मेला, प्रदर्शनी
कृषि विभाग द्वारा नगर के सिधारी स्थित कृषि भवन परिसर में गुरुवार को कृषि निवेश मेला, गोष्ठी और कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को सब्सिडी पर उपकरणों का वितरण करने के साथ ही सरकारी योजनाओं की जानकारी और कृषि से संबंधित जानकारियां दी गईं।
विज्ञापन


आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए वनमंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि सभी किसान भाई ऑनलाइन पंजीकरण करा लें ताकि खाद और बीज पर मिलने वाली सब्सिडी उनके खाते में पहुंचे। पश्चिम की अपेक्षा पूर्वांचल के किसानों के पास खेत कम है। इसलिए हमलोगों को वैज्ञानिकों द्वारा बताए गए रास्ते पर चलकर खेती करनी चाहिए ताकि कम लागत में अच्छी पैदावार प्राप्त की जा सके। किसानों को गन्ने का वाजिब दाम मिले और किसान अपने गन्ने को औने-पौने दामों पर बेचने के लिए मजबूर नहीं हो।
विज्ञापन


इसके लिए सरकार ने जनपद में चीनी मिल का निर्माण कराकर इसकी व्यवस्था की। बोले, मिट्टी का मृदा परीक्षण भी कराते रहिए ताकि पता चल सके कि किस तत्व की कमी है। सरकार द्वारा दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए कामधेनु, मिनी कामधेन, माइक्रो कामधेनु योजनाएं संचालित कर रही है। 350 करोड़ रुपये से ऊंची गोदाम में पशु मेडिकल कालेज बन रहा है। अध्यक्षता करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष मीरा यादव ने कृषकों से अपील की कि वैज्ञानिकों द्वारा बताए गए विचारों से खेती कर अपने खेत की उर्वरा शक्ति को बढ़ाते हुए अधिक से अधिक पैदावार प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने कहा कि सभी किसान ऑनलाइन अपना पंजीकरण करा लें और सभी लोग किसान क्रेडिट कार्ड भी बनवा लेें। ताकि उन्न्तीशील बीज और खाद समय से खेतों में डाल सकें। जिलाधिकारी ने बीमा कंपनी के अधिकारी के न आने पर नाराजगी जताते हुए उप निदेशक कृषि डा. आरके मौर्य से कार्रवाई करने को कहा। सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि जब तक किसान आगे नहीं बढ़ेंगे तब तक देश आगे नहीं बढ़ सकता है। इस अवसर पर कृषि वैज्ञानिक डा. एलसी वर्मा ने पशुपालन, डा. आरके सिंह ने फसलों की उत्पादकता को बढ़ाने, डा. आरवी सिंह द्वारा फसल सुरक्षा, डा. रणधीर नायक मृदा परीक्षण, उप निदेशक कृषि आरके मौर्य ने विभाग द्वारा चलायी जा रही योजनाओं पर प्रकाश डाला।


कार्यक्रम में प्रगतिशील 21 किसानों को अनुदान पर दो एचपी सोलर पंप, छह किसानों को तीन एचपी (डीसी) सोलर पंप, 10 किसानों को अनुदान पर रोटावेटर, 10 कृषकों को अनुदान पर डीजल पंपसेट, दो समूहों को अनुदान पर लेजर लैंड लेवलर, एक किसान को अनुदान पर सेल्फ प्रोपेल्ट राइस ट्रांसप्लांटर के लिए प्रशस्ति पत्र उपलब्ध कराया गया। इस मौके पर संयुक्त कृषि निदेशक गोपाल दास गुप्ता, जिला गन्ना अधिकारी साहब लाल यादव, अपर जिला सहकारी अधिकारी उमेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी बसंत कुमार दुबे, जिला कृषि रक्षा अधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक उदयराज यादव ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed