फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   One thousand e-rickshaws running in the city, but no stand

Azamgarh News: शहर में चल रहे एक हजार ई-रिक्शा, पर स्टैंड नहीं

Mon, 04 Nov 2024 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
One thousand e-rickshaws running in the city, but no stand
आजमगढ़। शहर में ई-रिक्शा के संचालन ने लोगों का आवागमन आसान बनाया है, लेकिन यातायात व्यवस्था की दुश्वारियां भी बढ़ा दी हैं। ई-रिक्शा चलाने वाले यातायात नियमों का अमूमन पालन नहीं करते। शहरमें लगभग एक हजार ई-रिक्शा चल रहे हैं लेकिन स्टैंड न होने से कहीं भी वाहन खड़े करके चालक सवारी बैठाने लगते हैं। शहर में लगने वाले जाम के लिए 50 प्रतिशत इन्हें जिम्मेदार माना जा रहा है।
विज्ञापन


शहर में बड़ादेव, सिधारी, नगर पालिका, रोडवेज, ब्रह्मस्थान व हर्रा की चुंगी सहित अन्य क्षेत्रों में जाने वाली सड़क पर जाम की समस्या रहती है। यहां कहीं भी ई-रिक्शा व ऑटो रिक्शा के लिए स्टैंड नहीं है। इससे लोगों को वाहनों को सड़क की पटरियों पर ही खड़े करना पड़ता है। वाहन बेतरतीब खड़े होने से सड़क संकरी हो रही है। ऐसे में वाहन या फिर पैदल आने जाने में लोगों को परेशानी होती है। आम तौर पर दोपहर और शाम के वक्त लोगों को इस समस्या से अधिक दो चार होना पड़ता है। ऑटो रिक्शा और ई रिक्शा चालक मनमाने तरीके से तिराहों, चौराहों पर सवारियां बैठाने और उतारने लगते हैं। इस कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।
विज्ञापन

नगर पालिका को कहा गया है कि शहर के प्रमुख चौराहोंं के आसपास भूमि चिह्नित कर स्टैंड निर्धारित किया जाए। ताकि लोगों को जाम की समस्या से निजात मिल सके। - विवेक त्रिपाठी, एसपी ट्रैफिक आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed