फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   One more gang rape accused arrested

युवती संग गैंगरेप का एक और आरोपी गिरफ्तार

Tue, 12 Jan 2021 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
One more gang rape accused arrested
आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में नामजद एक और अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। काफी मशक्कत के बाद दर्ज हुए मुकदमे में चार नामजद किए गए थे, जिसमे तीन पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके है। सोमवार को चौथे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बीते साल 25 दिसंबर को बरदह थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती अपने प्रेमी के साथ उसके गांव जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर थाना के चौथी गांव गई थी। वहीं प्रेमी व उसके साथियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो भी बनाया। अगले दिन घर लौटने पर युवती ने परिजनों को आपबीती सुनाई। इस पर युवती की मां ने थाने पर तहरीर भी दिया, लेकिन पुलिस ने यह कहते हुए मुकदमा नहीं दर्ज किया कि घटनास्थल जौनपुर में है, वहीं जाकर मुकदमा दर्ज कराओ। इस बीच लड़की के साथ हुए गैंगरेप का वीडियों भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मीडिया में खबरे प्रकाशित होने पर एसपी ने प्रकरण को संज्ञान में लिया, इसके बाद बरदह एसओ ने एसपी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज किया। मुकदमें में चार युवक नामजद किए गए। जिसमें से तीन अभियुक्त अमन, कुन्नू व आकाश पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके है। वहीं चौथे अभियुक्त सोनू राजभर को भी पुलिस ने सोमवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर ठेकमा बाजार स्थित शिव मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed