फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   One month passed, books were not distributed to children in government schools

बीता एक माह सरकारी स्कूलों में बच्चों को पुस्तकें नहीं बंटी

Tue, 03 May 2022 09:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 09:36 PM IST
विज्ञापन
One month passed, books were not distributed to children in government schools
रानी की सराय। परिषदीय विद्यालयों में एक माह पूर्व नया शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो चुकी है। इस वर्ष रिकॉर्ड दाखिले कराने के लिए शासन के आदेश पर स्कूल चलो अभियान भी चल रहा है। इसके फलस्वरूप धीरे-धीरे दाखिले भी बढ़ने शुरू हो गए हैं लेकिन विद्यार्थियों को अभी तक निशुल्क किताबें नहीं बंटी हैं। हालात यह है कि नए सत्र में बच्चे पुरानी किताबों से पढ़ाई कर रहे हैं। ऐसे में काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

जिले में बेसिक शिक्षा से कुल 2702 विद्यालय संचालित हैं। जिसमें 1720 प्राथमिक, 528 उच्च प्राथमिक व 454 कंपोजिट परिषदीय विद्यालय शामिल हैं। शासन के निर्देश पर इस बार जिले में संचालित सभी विद्यालयों में अधिक से अधिक नवीन नामांकन कराने के निर्देश दिए हैं। शासन ने जिले को 81,181 नवीन नामांकन का लक्ष्य दिया गया है। जिसमें अब तक 50 हजार से अधिक बच्चों का प्रवेश हो चुका है। बाकी के लक्ष्य को पूरा कराने में विभाग जुटा हुआ है। जबकि पूर्व में ही सवा चार लाख बच्चे परिषदीय विद्यालयों में पंजीकृत थे। अब नए छात्र भी पुरानी किताबों से पढ़ाई कर रहे हैं। बेसिक शिक्षा विभाग से अभी तक किताब नहीं मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed