फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   One killed in road accident, another admitted

सड़क हादसे में घायल एक की मौत, दूसरा भर्ती

Thu, 07 Oct 2021 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
One killed in road accident, another admitted
पश्चिम बंगाल से आकर क्षेेत्र में कबाड़ी का काम कर रहे दो युवक मंगलवार की देरशाम जीयनपुर थानांतर्गत स्थित सगड़ी के समीप सड़क हादसे के शिकार हो गए। जिसमे बुधवार की शाम इलाज के दौरान एक की मौत हो गई वहीं दूसरे कारोबारी का इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल प्रांत के जिला वर्धमान के केतुग्राम थानांतर्गत कांडा गांव निवासी अलाऊद्दीन शेख पुत्र शामू शेख बीते आठ साल से मुर्शिदाबाद जिला के बेलडगा थाना क्षेत्र के नौपुकुरिया गांव निवासी ताहबुल शेख पुत्र नुरुल आमिन के साथ जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र रजादेपुर गांव में किराए का मकान लेकर परिवार के साथ रहते थे। मंगलवार की रात को शहर कोतवाली स्थित बलरामपुर में सोनपापड़ी लेने के लिए अपने मालिक के साथ बाइक से गया था कि सगड़ी तहसील के पास सामने से आ रही ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमे दोनों गंभीररूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान बुधवार की शाम अलाऊद्दीन की मौत हो गई वहीं मालिक ताहबुल शेख का उपचार चल रहा है। बताया जाता है कि कबाड़ा खरीदने के बाद यह अपने ग्राहकों को पैसा के बजाए सोनपापड़ी देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed