फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   one died many injured in clash between two sides in azamgarh up

पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, मारपीट में एक की मौत, दो घायल

Thu, 11 Jun 2020 11:56 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 11 Jun 2020 11:56 AM IST
विज्ञापन
one died many injured in clash between two sides in azamgarh up
प्रतीकात्मक तस्वीर

आजमगढ़ जिले के वई थाना क्षेत्र के गांव कुकुड़ीपुर में बुधवार देर शाम दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी होने पर सीओ के साथ ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। भाई की तहरीर पर चार लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी गई। इसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन



पवई थाना के गांव कुकड़ीपुर में बुधवार शाम सात बजे के बाद पुरानी रंजिश और बच्चे पर छींटाकशी को लेकर लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि एक पक्ष के मो याहिया, मोहम्मद पुत्रगण शकुल्लाह, मो वोजेफा, मो होरैरा ने कासिम और अब्दुल लतीफ आदि पर चापड़, लाठी-डंडे और रॉड आदि से हमला कर दिया। इसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों को फूलपुर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां से कासिम(35) पुत्र मो हदीश को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। इस दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। वहीं, दो अन्य का इलाज फूलपुर में चल रहा है। सूचना के बाद सीओ फूलपुर के साथ भी स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई।

शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। भाई की तहरीर पर चार आरोपियों मो याहिया, मोहम्मद, मो वोजैफा, मो. होरैरा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। सीओ रविशंकर प्रसाद ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed