{"_id":"618a339bf74c24255a414e8f","slug":"one-dead-three-injured-in-road-accident-while-vehicle-returning-from-funeral-in-azamgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अंतिम संस्कार से लौट रहा वाहन हुआ हादसे का शिकार, एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अंतिम संस्कार से लौट रहा वाहन हुआ हादसे का शिकार, एक की मौत, तीन घायल
Tue, 09 Nov 2021 02:08 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 09 Nov 2021 02:08 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
आजमगढ़ जिले के मेंहनगर थाना क्षेत्र के काशीपुर बछवल में रविवार रात सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। सभी लोग अंतिम संस्कार के लिए प्राइवेट जीप से गांव के आधा दर्जन लोगों के साथ गाजीपुर स्थित श्मशान घाट गए थे।
विज्ञापन
अंतिम संस्कार से लौटते समय गाजीपुर जिले के जलालाबाद (दुल्लहपुर) के पास सोमवार को देर शाम जीप के ड्राइवर को झपकी आ गई। इसी दौरान जीप अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। इस घटना में एक की मौत हो गई जबकि तीन लोगों घायल हो गए।
विज्ञापन
इन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना में गांव के ही रामप्रवेश पांडेय उम्र(45) पुत्र बेचन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि रमेश यादव(60), नंदू गोड़(55), राम अवतार पांडेय(65) बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें गंभीर हालत में स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
Trending Videos
घटना की सूचना पर गांव में सन्नाटा पसर गया और घायलों के परिजन घटनास्थल की ओर रवाना हुए। रामप्रवेश का शव स्थानीय पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जबकि घायल तीनों लोगों को गंभीर हालत में वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जंहा तीनों की हालत स्थिर बताई गई है।