{"_id":"590f69814f1c1b9e0885105c","slug":"once-again-dm-suhash-alwai-became-winner","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुहास एलवाई ने विदेश में फिर फहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुहास एलवाई ने विदेश में फिर फहराया परचम
Azamgarh,
Updated Mon, 08 May 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
डीएम सुहास एलवाई ने टर्की ओपन पैराबैडमिंटन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जितने के बाद प्रसन्न मुद्रा में।
टर्किश ओपेन पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप के सिंगल और डबल्स दोनों मुकाबले में गोल्ड मेडल हासिल कर आईएएस सुहास एलवाई ने एक बार फिर जनपद के साथ ही देश का मान बढ़ाया है। उनकी इस सफलता से जिले के बैडमिंटन प्रेमियों में हर्ष व्याप्त है। आजमगढ़ के जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने अभी कुछ महीने पूर्व ही चीन में आयोजित एशिया पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल किया था। तब तत्कालीन प्रदेश सरकार ने उन्हें प्रतिष्ठित यश भारती सम्मान से नवाजा था।
रविवार को जिलाधिकारी ने तुर्की में चल रही बैडमिंटन प्रतियोगिता में दोहरा खिताब हासिल किया। टर्किश पैरा बैडमिंटन द्वारा आयोजित एनेस कप अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के सिंगल के फाइनल मुकाबले में भारत के ही सुकांत कदम को सीधे सेटों में 21-16 और 21-10 से हरा कर स्वर्ण पदक जीता। जबकि युगल मुकाबले में उन्होंने अपने जोड़ीदार स्पेन के साइमन क्रू के साथ अपने ही देश के सुकांत कदम और फ्रांस के मैथ्यू थॉमस की जोड़ी को तीन सेटों में 21-15, 17-21 और 21-19 से हराकर जीत हासिल की।
वहीं डीएम की पत्नी डीडीसी ऋतु सुहास ने कहा कि यह उनकी कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम है। यह जनपदवासियों के साथ ही हम सबके लिए बड़ी खुशी का मौका है। हमने उनकी सफलता के लिए व्रत रखा था। लेकिन उन्हें इस बारे में कुछ भी नहीं बताया था लेकिन जब वह जीत गए तो हमने उन्हें इसकी जानकारी दी। इस जीत के लिए हम उन्हें बधाई देते हैं।