फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   On the second day also it rained badra, pleasant

दूसरे दिन भी झमाझम बरसे बदरा, सुहावना हुआ मौसम

Sun, 18 Jul 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
On the second day also it rained badra, pleasant
आजमगढ़। रविवार को दूसरे दिन भी बारिश हुई। सुबह छह बजे से शुरू बरसात का सिलसिला दोपहर तक जारी रहा। जोरदार बारिश से मौसम भी सुहावना हो गया है तो सड़कों पर जलभराव भी हुआ। लगातार दो दिनों से जारी बारिश ने गर्मी और उमस से तो राहत दे ही है, किसानों को भी राहत मिली है।
विज्ञापन

मानसून की बारिश पूरे जिले में हो रही है। रविवार को दूसरे दिन सुबह काले बादल मंडराने लगे। ऐसा लगा है जैसे शाम हो गई हो। सुबह छह बजे ही बारिश शुरू हो गई। सुबह हुई भारी बारिश के कारण शहर की सड़कों पर जगह-जगह जलभराव हो गया था। यही हाल शहर की गलियों का भी था। निचले क्षेत्रों में दिन भर पानी भरा रहा। पानी की निकासी न होने के कारण लोगों में नगरपालिका के प्रति रोष भी है। उनका कहना है कि नगर पालिका ने समय पर नालों की सफाई नहीं कराई, जिसका नतीजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। सुबह 10 बजे तक रुक-रुक बारिश होती रही। शाम को पौने चार बजे धूप के भी दर्शन हुए।
विज्ञापन

एसकेपी इंटर कालेज से लेकर ब्रह्मस्थान पुलिस चौकी सड़क घुटने तक पानी लग गया था। ऐसा ही हाल बदरका ईदगाह से लेकर बदरका पुलिस चौकी तक की सड़क का था।
धान की रोपाई में जुटे किसान
सगड़ी। अजमतगढ़, लाटघाट, मालटारी, सरायमीर, लालगंज, महराजगंज, बिलरियागंज, रानी की सराय, पल्हनी, सठियांव, मुबारकपुर सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। सगड़ी तहसील क्षेत्र निवासी किसान रामदरस सिंह, हरिनाथ, कमलनयन यादव, श्रवण, रमेश, पप्पू, सुरेश आदि ने बताया कि बारिश होने से किसानों को बहुत फायदा हुआ है। कई दिनों तक बारिश नहीं हुई, किसान बारिश का इंतजार कर रहे थे। बारिश होने पर किसान धान की रोपाई करने में जुट गए। वहीं जिन कि सानों ने धान की रोपाई कर ली थी, उन किसानों के धान की फसल सिंचाई के अभाव में सूख रही थी, बारिश होने से उन किसानों को भी फायदा हुआ है। बारिश ने किसानों के चिंता को भी धो दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed