{"_id":"5fc5321dc7c7cb3bd4061800","slug":"on-the-return-from-barat-the-bike-entered-the-dumper-the-tragic-death-of-grandchildren","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से लौटते समय डंपर में घुसी बाइक, दादी-पोते की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी से लौटते समय डंपर में घुसी बाइक, दादी-पोते की दर्दनाक मौत
Mon, 30 Nov 2020 11:27 PM IST
विचित्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: विचित्र सिंह
Updated Mon, 30 Nov 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
demo pic
आजमगढ़ जिले के किशनदासपुर में शादी समारोह में शामिल हो कर लौट रहे दादी-पोते की बाइक डंपर में टकरा गई। हादसे में दादी पोते की मौत हो गई। दुर्घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
निजामाबाद के बघौरा इनामपुर निवासी श्यामराजी(80) पोते राहुल (22) पुत्र रामलाल के साथ बाइक से कार्यक्रम में कंधरापुर के बिसौली गांव गईं थी। रात नौ बजे दोनों वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन
किशुनदासपुर में बाइक के आगे चल रहे डंपर ने अचानक से ब्रेक लगा दिया। बाइक पीछे से डंपर में जा घुसी। लोग दोनों घायलों को लेकर जिला अस्पताल के लिए निकले। राहुल की रास्ते में ही मौत हो गई। जबकि जिला अस्पताल में इलाज के दौरान श्यामराजी की भी मौत हो गई।
विज्ञापन