फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   On the first day of nominations, 22 candidates filed their papers

Azamgarh News: नामांकन के पहले दिन 22 प्रत्याशियों ने दाखिल किए पर्चे

Sun, 21 Dec 2025 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
On the first day of nominations, 22 candidates filed their papers
आजमगढ़। दीवानी बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर शनिवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। नामांकन के पहले दिन अध्यक्ष, मंत्री समेत विभिन्न पदों के लिए कुल 22 उम्मीदवारों ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। मौसम खराब होने और हड़ताल के कारण अपेक्षाकृत कम प्रत्याशी नामांकन करने पहुंचे, फिर भी संघ भवन के आसपास दिनभर गहमागहमी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए शांति स्वरूप मिश्रा और जय प्रकाश यादव ने नामांकन दाखिल किया है। मंत्री पद के लिए रतिभान सिंह, प्रमोद कुमार गुप्ता, जगदंबिका चतुर्वेदी और रमापति सिंह यादव मैदान में हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए जनार्दन सिंह, विजय बहादुर राय और हरिकेश यादव ने पर्चा दाखिल किया है।
विज्ञापन

वहीं, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए हरि कुमार राम, श्रवण कुमार सिंह और अशोक कुमार राय ने नामांकन किया। सहमंत्री पद के लिए सुधीर कुमार गौतम, देवदत्त कुमार गोंड और हरिचरण यादव ने नामांकन पत्र जमा किए। वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए बलवंत सिंह, राजेश कुमार पांडेय, भीष्म राय और सुरेंद्र कुमार ने नामांकन किया, जबकि कनिष्ठ कार्यकारिणी पद के लिए अमरेंद्र प्रताप सिंह और दीपक सिंह ने पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed