फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   On June 13, Chief Minister Yogi will hold a public meeting in Kotwa to connect with Purvanchal.

Azamgarh News: 13 जून को कोटवा में जनसभा करके पूर्वांचल को साधेंगे मुख्यमंत्री योगी

Thu, 11 Jun 2026 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
On June 13, Chief Minister Yogi will hold a public meeting in Kotwa to connect with Purvanchal.
कार्यक्रम स्थल पर चल रहा टेंट आदि लगाने का कार्य। संवाद
रानी की सराय। 13 जून को कृषि महाविद्यालय कोटवा में प्रस्तावित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा के लिए प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रम के माध्यम सीएम योगी के पूर्वांचल को साधने की रणनीति मानी जा रही है। बुधवार को मंडलायुक्त विवेक, जिलाधिकारी रविंद्र कुमार और पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण करके तैयारियों का जायजा लिए। अधिकारियों ने जनसभा स्थल, वीआईपी एवं जनसामान्य पार्किंग, सेफ हाउस, बैठक स्थल, आगमन-प्रस्थान मार्ग और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी तैयारियां समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरी की जाएं। जनसभा स्थल पर पेयजल, बिजली आपूर्ति, सफाई, बैरिकेडिंग तथा यातायात प्रबंधन की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए और कहा कि कार्यक्रम में आने वाले आमजन तथा वीआईपी अतिथियों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। वहीं, पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहने और कार्यक्रम स्थल व आसपास के क्षेत्रों में निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा। डीएम रविंद्र कुमार ने कहा कि सभी तैयारियां तय समय सीमा के भीतर पूरी कर ली जाएंगी, ताकि कार्यक्रम का सफल और सुरक्षित आयोजन सुनिश्चित किया जा सके। सीडीओ परीक्षित खटाना ने बताया कि अभी तक सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है। विभागों से संबंधित निर्माण कार्यों की सूची मांगी गई है, जिनका लोकार्पण और शिलान्यास किया जाना है।
विज्ञापन

हालांकि, अभी तक किसी भी परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने की बात सामने नहीं आई है। सूची तैयार हो रही है। फिलहाल अभी तक जनसभा का कार्यक्रम प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed