{"_id":"680e7987dd33375e06032f96","slug":"on-akshaya-tritiya-sarvasiddhi-yoga-throughout-the-day-auspicious-time-of-eight-and-a-half-hours-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-130736-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: अक्षय तृतीया पर दिनभर सर्वसिद्धि योग, साढ़े आठ घंटे का शुभ मुहूर्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: अक्षय तृतीया पर दिनभर सर्वसिद्धि योग, साढ़े आठ घंटे का शुभ मुहूर्त
विज्ञापन
आजमगढ़। अक्षय तृतीया का पर्व जनपद में 30 अप्रैल को सर्वार्थसिद्धि योग के साथ मनाया जाएगा, जो इसे और भी शुभ बनाएगा। इस दिन खरीदारी, दान और मांगलिक कार्यों का विशेष महत्व है, क्योंकि इस तिथि पर किए गए कार्यों का फल अक्षय यानी स्थाई होता है। लोग सोने के आभूषणों की खरीदारी के लिए उत्साहित हैं, लेकिन सोने और चांदी के दामों में आई तेजी ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया है।
ज्योतिषाचार्य पंडित नीतेश मिश्रा ने बताया कि अक्षय तृतीया पर खरीदारी के लिए सुबह 5:41 बजे से दोपहर 2:12 बजे तक 8.31 घंटे का शुभ मुहूर्त है। सर्वसिद्धि योग होने से पूरा दिन शुभ रहेगा। इस दिन दोपहर 12:46 बजे से 3:00 बजे तक सिंह लग्न, दोपहर 3:01 बजे से शाम 5:17 बजे तक कन्या लग्न और इसके बाद 7:33 बजे तक गोधूलि लग्न रहेगा, जो सोना खरीदने के लिए उपयुक्त है। मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा के लिए सुबह 5:41 बजे से दोपहर 12:18 बजे तक शुभ मुहूर्त है। इस दिन शादी सहित सभी मांगलिक कार्य किए जा सकते हैं।
अक्षय तृतीया का महत्व
पंडित नीतेश मिश्रा ने बताया कि अक्षय तृतीया सनातन धर्म की विशेष तिथि है, इसका अर्थ है ‘जिसका कभी क्षय न हो’। त्रेतायुग का आरंभ इसी तिथि से हुआ था। इस दिन स्थाई संपत्ति और आभूषणों की खरीदारी शुभ मानी जाती है, क्योंकि यह तिथि अक्षय, अखंड और सर्वव्यापक है। दान का फल भी इस दिन दोगुना मिलता है।
विज्ञापन
मंगल का कर्क राशि में प्रवेश
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि मंगल ग्रह कर्क राशि में प्रवेश कर चुका है और 9 जून तक यहीं रहेगा। इससे कन्या, धनु, मेष और वृष राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा। इनके बिगड़े काम बनेंगे और भाग्योदय होगा। पांच राशियों को पूजा का फल प्राप्त होगा, जबकि तीन राशियों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
00
नहीं के बराबर है गहनों की बुकिंग
रामेश्वर प्रसाद सराफ के प्रोपराइटर आशीष गोयल ने बताया कि धनतेरस तो है लेकिन जिस तरह से गहनों के दामों में तेजी है उससे इस बार बुकिंग नाम मात्र की है। इस बार खरीदारी भी नाममात्र की रहने की उम्मीद है। दूसरे उस दिन लगने भी बहुत तेज है इसका असर भी बाजार पर पड़ेगा।