{"_id":"601996718ebc3e34346379f7","slug":"old-resources-are-rotting-new-ones-are-being-bought-azamgarh-news-vns5724882112","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराने संसाधन सड़ रहे, नए की कर रहे खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुराने संसाधन सड़ रहे, नए की कर रहे खरीद
विज्ञापन
पुरने जेल के पीछे रखे नगर पालिका के कूड़ा।
- फोटो : AZAMGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। सफाई कर्मियों के संसाधन की खरीद को लेकर नपा प्रशासन में जम कर गड़बढ़ झाला है। पूर्व में खरीदे गए संसाधनों को जहां जगह-जगह रख कर सड़ाया जा रहा है तो वहीं नए मंगा कर सरकारी धन का दुरूपयोग किया जा रहा है। सबकुछ जानते हुए भी नगर पालिका प्रशासन के साथ ही जिला प्रशासन के जिम्मेदार मौन साधे हुए है।
नगर पालिका परिषद आजमगढ़ के वार्डो में सफाई की दोहरी व्यवस्था है। आठ वार्डो की सफाई जहां ठेकेदारी व्यवस्था के तहत होती है तो वहीं शेष 17 वार्डो में नपा प्रशासन अपने कर्मचारियों के माध्यम से सफाई कराता है। आठ वार्डो में ठेकेदार द्वारा सफाई कर्मियों के साथ ही अपने संसाधन का भी प्रयोग किया जाता है। नपा प्रशासन के पास वर्तमान में काफी संख्या में सफाई के संसाधन मौजूद है। जलकल परिसर में कई दर्जन हैंड ट्राली, छोटे डस्टबिन आदि जगह-जगह फेक कर सड़ाए जा रहे है तो वहीं बड़े डस्टबिन कंटेनर पुराने जेल के पीछे लाइन से सजा कर रखे हुए है। नपा के पास जलकल व पुराने जेल के पीछे जो संसाधन रखा हुआ है वह काफी मात्रा में है। इसके बाद भी नपा प्रशासन नए संसाधनों की खरीद में जुटा हुआ है। बीते रविवार को ही कई ट्रकों से छोटे-बड़े डस्टबिन कंटनेर, हैंड ट्राली, रिक्शा ट्राली की चेसिस आदि राहुल प्रेक्षागृह में उतरी है। नए आए सामानों की कीमत कई लाख है। जो सरकारी धन का दुरूपयोग ही है। पहले के संसाधनों को नपा प्रशासन जगह-जगह फेक कर सड़ा रहा है और लगातार नए मंगा रहा है। लेकिन इनका सही ढंग से नगर में कहीं भी उपयोग होता नजर नहीं आ रहा है।
चेयरमैन प्रतिनिधि ने बताया था जौनपुर-भदोही का संसाधन
आजमगढ़। राहुल प्रेक्षागृह में रविवार को जब ट्रको से नपा के सामान उतर रहे थे तो इस बाबत जानकारी के लिए चेयरमैन प्रतिनिधि को फोन किया गया। उन्होंने बताया कि नपा आजमगढ़ के सिर्फ 50 हैंड ट्राली आए है। शेष सामान जौनपुर व भदोही जनपदों के नगर पालिकाओं का है। जो गलती ये यहां आ गया है। जबकि सभी सामानों पर नगर पालिका परिषद आजमगढ़ लिखा हुआ था। मंगलवार को पुन: जब राहुल प्रेक्षागृह पहुंच कर पड़ताल की गई तो सभी सामान वहीं मौजूद थे और जो संसाधन आए थे उन्हें स्थापित कराने के लिए तैयार किया जा रहा था।
विज्ञापन
25 बड़े तो 186 मध्यम साइज के आए है डस्टबिन
आजमगढ़। नगर पालिका परिषद द्वारा रविवार को मंगाए गए सामानों का डाटा मंगलवार तक नहीं उपलब्ध कराया गया। रविवार को चेयरमैन प्रतिनिधि प्रणीत श्रीवास्तव ने जहां मात्र 50 हैंड ट्राली मंगाए जाने की बात कह कर चुप्पी साध लिया तो वहीं मंगलवार को अमर उजाला की पड़ताल में मौके पर 25 बड़े डस्टबिन कंटेन, 186 सेट मध्यम डस्टबिन कंटेनर, 50 हैंड ट्राली, 25 रिक्शा ट्राली की चेसिस उपलब्ध मिली। मध्यम डस्टबिन में स्टैंड लगाने का काम भी मौके पर जोरशोर से चल रहा था।
पूर्व के संसाधन फेंके सड़ रहे, नए की हो रही खरीद: नगर पालिका प्रशासन के पास सफाई संसाधनों की कोई खास कमी नहीं है। भारी मात्रा में डस्टबिन वह हैंड ट्राली जलकल परिसर में फेके पड़े हैं। इसके बाद भी नपा प्रशासन नए संसाधनों की खरीद में जुटी है। ऐसा कर नपा प्रशासन द्वारा सरकारी धन का बंदरबांट किया जा रहा है। ना तो नपा प्रशासन ही इस ओर ध्यान दे रहा है नहीं जिले के जिम्मेदार अधिकारी ही नापा की इस कवायद पर नजरें इनायत कर रहे हैं। संसाधन मौजूद होने के बाद भी नए संसाधनों की खरीद समझ से परे है। -मनोज गोंड