फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Old photo of Delhi blast accused Dr Shaheen shared

Azamgarh News: दिल्ली ब्लास्ट की आरोपी डॉ. शाहीन की पुरानी तस्वीर की साझा

Thu, 13 Nov 2025 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Old photo of Delhi blast accused Dr Shaheen shared
आजमगढ़। दिल्ली ब्लास्ट की घटना के बाद देशभर में इसके तार जोड़ने की चर्चाएं तेज हैं। इसी क्रम में आजमगढ़ के एक स्थानीय चिकित्सक डॉ. पारिजात बरनवाल का फेसबुक पोस्ट इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। डॉ. पारिजात ने अपने फेसबुक अकाउंट पर दिल्ली ब्लास्ट की आरोपित महिला डॉ. शाहीन की पुरानी तस्वीर साझा करते हुए लिखा “29 साल पुरानी इस तस्वीर को देखकर हतप्रभ हूं, सकते में हूं।
विज्ञापन

मन ग्लानि, क्षोभ, दुख, क्रोध, विवशता से भर उठा। सर्किल किए चेहरे को अब भी ठीक से पहचान नहीं पाया हूं। यह हमारे सीनियर मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज इलाहाबाद के 96वें बैच की हैं। इंटरनेट मीडिया से पता चला कि यह तस्वीर डॉ. शाहीन की है... हमारी सीनियर दिल्ली बम ब्लास्ट में सहयोगी है। जिंदगी बचाने वाले जब जिंदगी खत्म करने लगें तो विचलित होना स्वाभाविक है।
विज्ञापन

हालांकि देर शाम यह पोस्ट डा. पारिजात बjनवाल के फेसबुक एकाउंट से डिलीट कर दिया गया है। एसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित पोस्ट का संज्ञान लिया गया है। फिलहाल पोस्ट की सामग्री में ऐसा कुछ नहीं है जिससे डॉ. पारिजात पर कार्रवाई की जरूरत पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed