फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Old killed the beat

अधेड़ को पीट-पीटकर मार डाला

Mon, 16 Feb 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Mon, 16 Feb 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
Old killed the beat
इसमें तीन महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान फायरिंग भी हुई, लेकिन किसी को गोली नहीं लगी। अधेड़ के भाई ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन



हरिहरपुर के रामनाथ यादव (55) की पट्टीदार जयमंगल यादव से पुरानी रंजिश है। रविवार की सुबह रामनाथ का पौत्र संदीप कहीं से घर लौट रहा था, जबकि जयमंगल के घर का समुझ यादव बाइक से कहीं जा रहा था।
विज्ञापन


इस दौरान समुझ की बाइक से संदीप को धक्का लगा गया। इसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर दोनों के बीच मारपीट हुई।

जानकारी होने पर दोनों के परिवारवाले भी आमने-सामने हो गए और दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी।  जयमंगल यादव और उसके परिवार के सदस्यों ने पीटकर रामनाथ को अधमरा कर दिया,
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि लाठी-डंडे से रामनाथ के छोटे भाई पुजारी यादव की पत्नी आशा देवी (40), प्रेमा देवी (30) पत्नी मूसे, मालती (25) पत्नी अवधेश, संदीप यादव (18) और अरविंद यादव (19) भी घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्र्िशयों के अनुसार हमलावरों ने कई राउंड हवाई फायरिंग भी की। हालांकि गोली किसी को लगी नहीं, लेकिन गांव में दहशत फैल गई। सूचना पर जब तक पुलिस पहुंचती तब तक हमलावर भाग गए।


पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रामनाथ की रास्ते में मौत हो गई। थानाध्यक्ष कंधरापुर प्रथमेश सिंह के अनुसार पुजारी यादव की तहरीर पर जयमंगल यादव सहित सात पर केस दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed