फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Old age pension will be available only after linking with Aadhar card

आधार कार्ड से लिंक होने पर ही मिलेगी वृद्धा पेंशन

Thu, 21 Apr 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Old age pension will be available only after linking with Aadhar card
आजमगढ़। आधार कार्ड से लिक होने पर ही वृद्धा पेंशन मिल पाएगी। यदि पेंशन और आधार कार्ड के नाम में मामूली अंतर आएगा तो भी इसे आधार कार्ड के अनुरूप ही भरना होगा। इसके लिए संबंधित पात्र पोर्टल एवं निकट के जनसेवा केंद्र पर जाकर स्वयं अपने पेंशन को आधार से लिंक कराएं। यदि नहीं कराया तो उसकी पेंशन रुक जाएगी। वृद्धा पेंशन के लिए बैंक खातो का आधार से लिंक होना आवश्यक है। यदि खाता लिंक नहीं होगा तो वृद्धा पेंशन की अगली किस्त खाते में नहीं जाएगी। जिला समाज कल्याण अधिकारी मोतीलाल ने बताया कि राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजनान्तर्गत जो लोग वृद्धा पेंशन ले रहे हैं। विभाग के पोर्टल एसएसपीवाई डाट यूपी डाट जीओवी डाट इन पर जा कर अपने खाता को आधार से लिंक करा ले। लिंक न होने पर अगली किस्त उनके खाते में नहीं जाएगी। जिसकी जिम्मेदारी पेंशनर की होगी। समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि उक्त के संबंध में जनपद के समस्त ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम प्रधान अपने ग्राम पंचायत में वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त कर रहे पेंशनरों के आधार तथा बैंक खाता को पेंशन पोर्टल से तत्काल लिंक कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed