फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Officers inspecting polling stations

मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते आलाधिकारी

Fri, 24 Jun 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Officers inspecting polling stations
आजमगढ़। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा संयुक्त रूप से जनपद के अलग-अलग क्षेत्रों में बनाए गए मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सर्फूद्दीनपुर बूथ, एमपी कॉलेज मुबारकपुर बूथ और शिब्ली पीजी कॉलेज बूथ सहित अन्य पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने आमजन से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में सभी लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करें, यह उनका संवैधानिक अधिकार है। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने बताया कि सभी बूथों पर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने कहा कि हमलोग निर्वाचन को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बताया कि लगभग 75 प्रतिशत बूथों की वेब कास्टिंग कराई जा रही है। 230 माइक्रो ऑब्जर्वर लगाए गए हैं। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पांच सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, 15 जोनल मजिस्ट्रेट एवं 236 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि पर्याप्त संख्या में केंद्रीय एवं राज्य सुरक्षा बलों को शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed