फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Officers and police took to the streets to follow the lockdown

लाकडाउन का पालन कराने सड़कों पर उतरे अधिकारी और पुलिस

Sun, 09 May 2021 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Officers and police took to the streets to follow the lockdown
आजमगढ़। शहर में तो लाक डाउन का असर देखने को नहीं मिल रहा है लेकिन ग्रामीण इलाकों में रविवार को पुलिस और अधिकारी सड़कों पर उतर गए। इस दौरान बिना मास्क वालों को चालान किया, गाड़ियों को सीज किया और बेवजह घूम रहे लोगों को चेतावनी दी सुधर जाओ नहीं तो दोबारा मिले तो 10000 का चालान कटेगा। गोसाई की बाजार प्रतिनिधि के अनुसार रविवार को लाक डाउन का पालन कराने एसडीएम लालगंज पंकज श्रीवास्तव और सीओ लालगंज दल बल के साथ मैदान में उतर गए। इस दौरान उन्होंने सेजल, राजश्री, शिवम, शुक्ला और कई मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया गया। जहां उन्होंने कोरॉना किट से संबंधित दवाओं का स्टॉक देखा गया। उन्होंने कहा कि अगर कोई कोविड के लक्षण वाला आता है तो कोविड प्रोटोकॉल के तहत दवाएं दें। प्रतिदिन रजिस्टर मेंटेन करें और प्रति दिन रजिस्टर की कॉपी सामुदायिक केंद्र भेजें ताकि उनकी मॉनिटरिंग की जा सके। रजिस्टर न बनाने पर महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी। एसडीएम ने बताया कि पिछले एक सप्ताह में अभियान चलाकर तहसील लालगंज के थानों में 413 लोगों पर बिना मास्क के मिलने पर 7400 रुपया जुर्माना वसूला गया। 276 गाड़ियों का चालान किया गया। 13 सीज की गई और 11 दुकानदारों से 11000 रुपये जुर्माना भी वसूला गया। उन्होंने कहा कि यदि दुकानें गलत रुप से खुली तो दुकान सील करते हुए महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी। अतरौलिया प्रतिनिधि के अनुसार प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र के बब्बर चौक, केसरी चौक, छितौनी, सिकंदरपुर, मदियापार मोड़, पटेल तिराहा आदि स्थानों पर लाक डाउन में बेवजह घूम रहे लोगों का चालान काटा और अनुशासन का पाठ पढ़ाया। वहीं दो पहिया व चार पहिया वाहन स्वामियों को घूमने का कारण पूछा जिसे स्पष्ट जवाब नहीं दिया उसका चालान काटा गया। ऐसे में लगभग 20 छोटे दो पहिया वाहन तथा छह चार पहिया वाहनों का पुलिस द्वारा चालान काटा गया। बिना मास्क के घूम रहे लोगों को पुलिस ने सख्त चेतावनी देते हुए मास्क लगाने की हिदायत दी। लाक डाउन का पालन ना करने पर लोगों को सख्त निर्देश दिया कि अगर दोबारा पाया गया तो ख10000 का चालान काटा जाएगा। अंबारी प्रतिनिधि के अनुसार चौकी प्रभारी शैलेश यादव के नेतृत्व में खाकी वर्दी सड़क पर उतरी। इस दौरान पुलिस ने प्रतिबंधित दुकानों को खुली देख उसे बंद कराया तथा व्यापारियों को लॉकडाउन का पाठ पढ़ाया। लॉकडाउन में बाजार में भीड़ देख सुबह 9 बजे जब पुलिस सड़क पर आई तो देखा कि फल, सब्जी, दवा, किराना आदि के अलावा कपड़ा, सराफा, रेडीमेड, मिठाई आदि की दुकाने खुली हुई हैं और बाजार में शंकर तिराहे से लेकर खान चौक तक काफी भीड़ भाड़ है। जिसे देख पुलिस ने पहले दुकान के अंदर से ग्राहकों को बाहर निकाला फिर दुकानो को बंद कराया। जिससे बाजार में हड़कंप मच गया। दुकानदारों को चौकी प्रभारी शैलेष यादव ने चेतावनी देते हुए कहा कि लाकडाउन में आवश्यक बस्तुओं जैसे किराना, सब्जी, फल एवं मेडिकल की दुकानें सुबह सात बजे से 11 बजे तक ही खुलेंगी। इसके अलावा अब अगर अन्य दुकानें आज से खुली पाई गई तो कठोर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed