फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Offensive slogans raised in procession of Eid Miladunnabi in azamgarh SP said will take action

Azamgarh: ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में लगे आपत्तिजनक नारे, SP बोले- उद्दंड लोगों पर करेंगे कार्रवाई

Mon, 10 Oct 2022 12:04 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 10 Oct 2022 12:04 AM IST
सार

ईद मिलादुन्नबी के मौके पर रविवार को आजमगढ़ जनपद में जगह-जगह पारंपरिक तरीके से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाले गए। इस दौरान नगर कोतवाली क्षेत्र में कुछ सिरफिरों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। 

विज्ञापन
Offensive slogans raised in procession of Eid Miladunnabi in azamgarh SP said will take action
आजमगढ़ में ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में शामिल लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ईद मिलादुन्नबी के मौके पर रविवार को आजमगढ़ जनपद में जगह-जगह पारंपरिक तरीके से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाले गए। इस दौरान नगर कोतवाली क्षेत्र में कुछ सिरफिरों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की और भड़काऊ नारेबाजी की। एसपी अनुराग आर्य ने कहा कि मामला संज्ञान में है। उद्दंड लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के पुरानी कोतवाली इलाके क्षेत्र में रविवार को पारंपरिक जुलूस हर वर्ष की तरह अपने तय रास्ते से तकिया होते हुए पुरानी कोतवाली पहुंच रहा था। वहां पहुंचते ही जुलूस में शामिल कुछ युवक आपत्तिजनक और भड़काऊ नारे लगाने लगे। इस दौरान किसी ने युवकों का नारे लगाते हुए वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।
विज्ञापन


हिंदू संगठनों ने की सख्त कार्रवाई की मांग
यह वीडियो हिंदू संगठनों के साथ ही प्रशासन व पुलिस के आला अधिकारियों के पास भी पहुंचा दिया। मामले में बजरंग दल गोरक्ष प्रांत एवं विश्व हिंदू परिषद आजमगढ़ के पदाधिकारी गौरव सिंह रघुवंशी ने बताया कि पुरानी कोतवाली पर जिस प्रकार से नारेबाजी की गई वह अत्यंत निंदनीय है और इस पर कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें: ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में शरारती तत्वों ने की माहौल बिगाड़ने की कोशिश, तीन आरोपी हिरासत में

वहीं एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। कुछ उद्दंड लोगों ने नारे लगाए हैं। ईद मिलादुन्नबी के बाद इन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नारा-ए-तकबीर, नारा-ए-रिसालत की सदा से गूंज उठा इलाका
ईद मिलादुन्नबी पर रविवार को नगर क्षेत्र की सभी अंजुमने निस्वां गर्ल्स इंटर कॉलेज के परिसर में एकत्र हुईं। जहां से जुलूस शहर में रवाना हुआ। जुलूस में शामिल अंजुमनें नातिया कलाम पेश करती हुईं चलीं। अपराह्न लगभग तीन बजे जुलूस ए मोहम्मदी की शुरूआत हुई। हजरत मोहम्मद (सल्ल) की शान में लगाए जा रहे नारों से फिजा गूंज उठी। जुलूस नगर क्षेत्र का भ्रमण करता हुआ देर रात जामा मस्जिद पर आकर समाप्त हुआ। 

मोहल्ला पहाड़पुर स्थित निस्वां गर्ल्स इंटर कालेज से जुलूस हजरत मोहम्मद की शान में नातिया कलाम पढ़ते, इस्लामी झंडे व घोड़ों के साथ शिब्ली कालेज होते हुए पहाड़पुर पहुंचा। पहाड़पुर में जुलूस का स्वागत किया गया। इसके बाद जुलूस तकिया पहुंचा। इसके बाद जुलूस तकिया के बाद कोट, टेढ़िया मस्जिद, बाजबहादुर, कोट किला, दलालघाट, पुरानी कोतवाली, मुख्य चौक, पुरानी सब्जीमंडी, कटरा, बदरका, कर्बला मैदान होते हुए जामामस्जिद पहुंच कर संपन्न हुआ। 

जुलूस में शामिल अंजुमन अल्लाह ताला की शान में नाते कलाम पेश करते हुए चल रही थीं। जुलूस ‘नारा-ए-तकबीर अल्ला हू अकबर’, ‘नारा-ए-रिसालत या रसूल्लाह’ की सदा बुलंद करते और नातिया कलाम पढ़ते चले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed