सगड़ी। जनपद के समस्त 22 विकास खंडों में मंगलवार को ब्लाक प्रमुखों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त अधिकारियों ने ब्लाक प्रमुखों के साथ क्षेत्र पंचायत सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ ब्लॉक सभागार में मंगलवार को अजमतगढ़ ब्लाक प्रमुख अलका मिश्रा को एसडीएम सगड़ी गौरव कुमार ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। साथ ही 107 बीडीसी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता शपथ दिलाई गई। इस मौके ब्लाक प्रमुख मनीष मिश्र, बीडीओ इरशाद अहमद, घनश्याम सिंह पटेल, अरविंद जायसवाल आदि ने किया। बिंद्राबाजार प्रतिनिधि के अनुसार मुहम्मदपुर ब्लाक परिसर में एसडीएम प्रियंका प्रियदर्शिनी ने नव निर्वाचित ब्लाक प्रमुख विजय विश्वकर्मा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद दो बार से अधिक लगातार ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को ब्लाक प्रमुख विजय कुमार विश्वकर्मा ने सम्मान किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री डा. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा ने ने सभी का आभार व्यक्त किया। सरायमीर प्रतिनिधि के अनुुसार विकास खंड मिर्जापुर ब्लाक सभागार में एसडीएम निजामाबाद राजीव रत्न सिंह ने नव निर्वाचित ब्लाक प्रमुख फिरती देवी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। अध्यक्षता विधायक आलम बदी व संचालन शायर नसीम साज ने किया। इस मौके पर निवर्तमान प्रमुख बलवंत यादव, पूर्व प्रमुख एजाज अहमद, साधू यादव, बीडीओ कल्पना मिश्रा आदि उपस्थित थे। मेंहनगर प्रतिनिधि के अनुसार ब्लाक परिसर में नव-निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख शशिकला देवी को एसडीएम प्रियंका प्रियदर्शिनी ने आठवें ब्लाक प्रमुख के रुप मे पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। प्रमुख शशिकला ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को एक साथ पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने शुभ कामना दी। इस मौके पर पूर्व सांसद नंद किशोर यादव, दरोगा प्रसाद सरोज, क्षेत्रीय विधायक कल्पनाथ पासवान ,पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख डाक्टर कैलाश यादव आदि उपस्थित थे। पल्हनी प्रतिनिधि के अनुसार पल्हनी ब्लाक परिसर में मंगलवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें नव निर्वाचित ब्लाक प्रमुख प्रमोद यादव को एसडीएम सदर वागीश कुमार शुक्ला ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद प्रमुख ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार यादव भी मौजूद रहे। लाटघाट प्रतिनिध के अनुसार हरैया विकासखंड सभागार में ब्लाक प्रमुख संदीप पटेल को एसडीएम सगड़ी गौरव कुमार ने शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद बीडीसी सदस्यों की पहली बैठक आयोजित हुई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह, प्रेमप्रकाश राय, देवेंद्र सिंह, मनीष मिश्रा, राजेश सिंह महुवारी, संतोष सिंह, अजय सिंह आदि उपस्थित थे। महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार ब्लाक प्रमुख सुनीता यादव को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। ठेकमा प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम मार्टीनगंज दिनेश मिश्रा द्वारा ब्लाक प्रमुख दुर्गावती देवी को शपथ दिलाई गई। मार्टीनगंज प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम दिनेश कुमार मिश्रा ने ब्लाक प्रमुख यशवंत शर्मा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद नीलम सोनकर रही। अतरौलिया प्रतिनिधि के अनुसार ब्लाक प्रमुख चंद्र शेखर यादव को एसडीएम बूढ़नपुर अरविंद कुमार सिंह ने शपथ दिलाई। अहरौला प्रतिनिधि के अनुसार नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख शाहिना बानो सहित क्षेत्र पंचायत सदस्यो को परियोजना निदेशक अभिमन्यु सिंह के द्वारा दिलाई गई। सठियांव प्रतिनिधि के अनुसार मंगलवार को प्रमुख सरिता सिंह को जिला समाज कल्याण अधिकारी विनोद कुमार ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके प्रतिनिधि अरविंद सिंह ने शपथ ग्रहण के बाद प्रधानों, सदस्यों और मेहमानों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। बूढ़नपुर प्रतिनिधि के अनुसार कोयलसा विकास खंड परिसर में ब्लाक प्रमुख पूजा यादव को शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह रहे। मेजवां प्रतिनिधि के अनुसार फूलपुर ब्लाक सभागार में एसडीएम रावेंद्र सिंह ने ब्लाक प्रमुख अर्चना यादव को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। जहानागंज प्रतिनिधि के अनुसार ब्लाक प्रमुख रमेश कन्नौजिया को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।