फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Nurse not found in dress CMO reprimanded

Azamgarh News: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का CMO ने किया औचक निरीक्षण, ड्रेस में नहीं मिलीं नर्स तो लगाई फटकार

Tue, 06 Sep 2022 09:33 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़ Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 06 Sep 2022 09:33 AM IST
सार

आजमगढ़ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सठियांव का मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईएन तिवारी ने औचक निरीक्षण किया। सीएमओ प्रसव वार्ड में गए और वहां पर तैनात महिला चिकित्साधिकारी डॉ. कुद्दूसिया से इंसुलिन सिरिंज के बारे में पूछा तो वे सही जानकारी नहीं दे सकीं। 

विज्ञापन
Nurse not found in dress CMO reprimanded
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सठियांव का सोमवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईएन तिवारी ने औचक निरीक्षण किया। एक कर्मचारी अनुपस्थित मिला। स्टाफ नर्स को बिना यूनिफॉर्म अस्पताल आने पर सीएमओ ने चेतावनी दी।

विज्ञापन

सीएमओ ने सबसे पहले अधीक्षक कक्ष में उपस्थिति रजिस्टर का मौजूद कर्मचारियों से मिलान किया। एक कर्मचारी ब्रम्हचर्य राय बिना सूचना के अनुपस्थित थे। उनके नाम के सामने अनुपस्थित अंकित किया। इसके बाद प्रसव वार्ड में गए, वहां पर तैनात महिला चिकित्साधिकारी डॉ. कुद्दूसिया से इंसुलिन सिरिंज के बारे में पूछा तो वे सही जानकारी नहीं दे सकीं। स्टाफ नर्स अनीता गुप्ता को बिन यूनिफार्म आने पर फटकार लगाई। इस दौरान अधीक्षक ब्रजेश कुमार से पूछताछ में बताया कि एक्सरे मशीन खराब है।
विज्ञापन

हाफ-वे होम व लांग स्टेहोम का भी निरीक्षण
सीएमओ ने हाफ-वे होम व लांग स्टेहोम का भी निरीक्षण किया। सठियांव क्षेत्र की ग्राम पंचायत फखरुद्दीनपुर में मानसिक मंदित उपचारित निराश्रित महिलाओं का आश्रय गृह बना है। इसे दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से एक निजी भवन में संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान राजस्थान की मूकबधिर महिला संगीता की जानकारी सीएमओ ने ली। पता चला कि वह बीसीए पास है। अपनी कौशल कला का प्रदर्शन वह लिखकर कर लेती है। सीएमओ ने उसे आउट सोर्सिंग पर नौकरी देने की हिदायत दी। आश्रयस्थल पर सभी महिलाओं को सीएमओ ने एक-एक सेट वस्त्र दिया। सीएमओ ने कहा कि सभी का लोकेशन ट्रेस करके उनके घर का सही पता मिलने पर परिजनों को बुलाकर भेजा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed