फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   NSA will be imposed on Ghatauli, hoarding and overrating

घटतौली, जमाखोरी और ओवररेटिंग पर लगेगा एनएसए

Fri, 24 Apr 2020 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
NSA will be imposed on Ghatauli, hoarding and overrating
रानी की सराय में खाद्य सामग्री का वितरण करतीं मंडलायुक्त कनक त्रिपाठी और डीआईजी सुभाष चंद्र दूब? - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। कमिश्नर कनक त्रिपाठी और डीआईजी सुभाष चन्द्र दुबे ने शुक्रवार को रानी की सराय थाने के सेठवल गांव में स्थित राजेन्द्र स्मारक इंटर मीडिएट कालेज परिसर में 51 जरुरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री का पैकेट उपलब्ध कराया। इस दौरान कई लाभार्थियों ने मास्क नहीं लगाया था। इस पर अधिकारियों ने उन सभी से हर स्तर पर सावधानी बरतने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि किसी प्रकार की गफलत में रहना या जोखिम लेना प्राणधातक सिद्ध हो सकता है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त और डीआईजी ने बताया कि जो खाद्य सामग्री का पैकेट जरूरतमंदों को दिया जा रहा है वो कुछ सप्ताह के लिए पर्याप्त होगा। उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि यदि और लोग भी जरूरतमन्द हैं तो लेखपाल, ग्राम पंचायत अधिकारी या सम्बन्धित थाने को सूचित करें। हर व्यक्ति तक खाद्य सामग्री पहुंचाने के लिए प्रशासन दिन रात सक्रिय है। अनाज वितरण में अनियमितता की शिकायत मिलने पर अब तक कई कार्रवाई की जा चुकी है। यदि कहीं भी घटतौली, जमाखोरी, ओवर रेटिंग की जा रही है तो उसके संबन्ध में लिखित शिकायत व्हाट्सएप, फैक्स या अन्य माध्यमों से करें। घटतौली, जमाखोरी, ओवर रेटिंग आदि करने वालों के विरुद्ध न केवल आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की जायेगी, बल्कि ऐसा करने वालों पर एनएसए भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन

राजकीय खाद्य गोदाम रानी की सराय पर बने गेहूं क्रय केन्द्र का भी औचक निरीक्षण किया। स्थिति संतोषजनक पाई गयी। क्वारंटीन के लिए आजमगढ़ पब्लिक स्कूल में बनाये गए शेल्टर होम का भी औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय बताया गया कि फिलहाल इसमें 35 लोग क्वारंटीन है। लोगों से खान पान, स्वास्थ्य परीक्षण आदि के बारे में पूरी जानकारी ली। इस अवसर पर अपर आयुक्त (प्रशासन) अनिल कुमार मिश्र, संभागीय खाद्य नियन्त्रक राजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) नरेन्द्र सिंह, उप जिलाधिकारी सदर रावेन्द्र सिंह, तहसीलदार सदर पवन कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed