फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   NSA charges another accused in case of disturbing communal harmony in azamgarh

Azamgarh News: सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के मामले में एक और आरोपी पर लगा NSA, चार पर हो चुकी है कार्रवाई

Sat, 06 Apr 2024 11:36 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 06 Apr 2024 11:36 PM IST
सार

Azamgarh News: पुलिस ने इस मामले में आठ नामजद समेत 15 से 20 अज्ञात पर मुकदमा पंजीकृत किया था। घटना के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गया था। सांप्रदायिक माहौल बिगड़ने का खतरा उत्पन्न हो गया था। अभियुक्त गालिब को लेकर आसपास के लोगों में काफी भय व्याप्त है।

विज्ञापन
NSA charges another accused in case of disturbing communal harmony in azamgarh
सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के निजामाबाद कस्बा में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के मामले में पुलिस ने शनिवार को एक आरोपी पर एनएसए की कार्रवाई की। इसके पूर्व भी चार आरोपियों पर एनएसए की कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन


आरोप है कि निजामाबाद कस्बा में 22 जुलाई 2023 को सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का बड़ा प्रयास किया था। जिसमें तीन युवक गंभीर रुप से घायल हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में आठ नामजद समेत 15 से 20 अज्ञात पर मुकदमा पंजीकृत किया था।
विज्ञापन


बीते वर्ष श्रावण मास के दौरान 22 जुलाई 2023 को कस्बा निवासी अमित सोनकर अपने साथियों के साथ फल की दुकान बंद कर घर जा रहे थे। इसी दौरान गालिब निवासी तिग्गीपुर ने अपने साथियों के सथि मिल कर इमामबाड़ा तिग्गीपुर के पास अमित व उसके साथिर्यो पर हमला बोल दिया। जिसमें अमित के साथ ही उसके साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गया था। सांप्रदायिक माहौल बिगड़ने का खतरा उत्पन्न हो गया था। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया था। इस मामले में आठ नामजद समेत 15 से 20 पर मुकदमा दर्ज हुआ था। चार पर पुलिस ने पहले ही एनएसए की कार्रवाई किया था। 

वहीं, शनिवार को एसपी अनुराग आर्य ने एक और आरोपी गालिब पर एनएसए की कार्रवाई किया। इसके पूर्व शहबाज, साकिब, वाजिद व फैसल पर एनएसए की कार्रवाई की जा चुकी है। एसपी ने बताया कि अभियुक्त गालिब को लेकर आसपास के लोगों में काफी भय व्याप्त है। लोग इसकी शिकायत करने से डरते हैं। 


अभियुक्त के जमानत पर छूटने से शांति व्यवस्था पर दुष्प्रभाव पड़ने की संभावना है। जिसे देखते हुए और एसओ निजामाबाद की आख्या पर जिला मजिस्ट्रेट पर एनएसए की कार्रवाई का पत्र लिख गया। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर एनएसए की कार्रवाई गालिब के खिलाफ की गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed