फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   NREGA Deputy Commissioner will examine the four functions

मनरेगा उपायुक्त चार कार्यों की कराएंगे जांच

Tue, 16 Jun 2015 12:37 AM IST
संवाददाता
संवाददाता Updated Tue, 16 Jun 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
NREGA Deputy Commissioner will examine the four functions
लाटघाट। सगड़ी तहसील के हरैया ब्लाक के बरडीहा गांव में सोमवार को उपायुक्त मनरेगा पवन कुमार सिंह ने पंचायत भवन पर खुली बैठक की। 2011 से 2015 तक के हुए कच्चा एवं पक्का कार्यों की समीक्षा की गई। ग्रामीणों की शिकायत पर चार कच्चे एवं पक्के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद कार्यों के स्टीमेट की जांच कराने की बात कही गई।
विज्ञापन

बैठक में मनरेगा उपायुक्त को 2011 से 2015 तक के कुल 45 कच्चे और पक्के कार्य कराए जाने की जानकारी दी गई। अरुण कुमार सिंह ने 12 कार्यों पर आपत्ति दर्ज कराते हुए बताया कि एक ही कार्य का कई बार भुगतान कराया गया है। उपायुक्त ने पोखरी, खडंजा, भीटा, चकमार्ग सहित  दो कच्चे और दो पक्के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। चारों कार्यों के स्टीमेट फाइलों को अपने कब्जे में लेकर जांच कराए जाने की बात कही। ग्राम प्रधान रामहरक और ग्राम पंचायत अधिकारी राजू तिवारी ने बताया कि सभी कार्य पूर्ण करा दिए गए हैं। खुली बैठक में खंड विकास अधिकारी हरैया रामदरश, जेई राम सिंह सहित अनेक ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed