फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Now you will get information on train fare as soon as you call 139

अब 139 पर कॉल करते ही मिलेगी ट्रेन किराए की जानकारी

Sat, 26 Sep 2020 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Now you will get information on train fare as soon as you call 139
आजमगढ़। कोरोना संकट काल में व्यवसाय को बढ़ाने को लेकर रेलवे ने अब नई सुविधा दी है। माल एवं पार्सल यातायात को बढ़ावा देने के लिए नई सेवा का शुभारंभ किया है। इसके तहत रेलवे ने एक हेल्पलाइन नंबर 139 जारी किया है। इस नई सुविधा के तहत अब व्यापारी, उद्यमी तथा आपूर्तिकर्ता हेल्पलाइन नंबर 139 पर डायल कर सकते हैं। इस माध्यम से माल भेजने एवं मंगाने में व्यापारी द्वारा सहायता ली जा सकती है। इससे उन्हें पार्सल घर का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा और वह कोरोना से सुरक्षित भी रहेंगे।
विज्ञापन

लॉकडाउन होने के बाद सभी ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था। ऐसे में व्यापारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। व्यापरियों को सुविधा के लिए रेलवे ने नई सुविधा मुहैया कराया है। इससे व्यापारियों को अपना माल भेजने और मंगाने के लिए पार्सल घर का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। वह घर बैठे ही अपने मोबाइल फोन से रेलवे द्वारा जारी नंबर 139 पर डायल करना होगा। एक फोन पर उन्हें पार्सल से संबंधित जानकारी मिल जाएगी। रेलवे के इस फैसले से यात्रियों को भाग-दौड़ नहीं करनी पड़ेगी। साथ ही वह कोरोना के संक्रमण से बच सकेंगे। वहीं पार्सल कार्यालयों में भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन आसानी से हो सकेगा।
विज्ञापन

छह दबाने पर मिलेगी जानकारी
इंटरैक्टिव वॉयस रेस्पॉन्स सिस्टम (आईवीआरएस) पर आधारित 139 पर डायल करके पार्सल एवं माल भाड़े तथा परिवहन से संबंधित पूछताछ के लिये छह दबाना होता है जिस पर ग्राहक सेवा अधिकारी से बात होती है। ग्राहक सेवा अधिकारी से सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक ग्राहक द्वारा मांगी गई सूचना के लिए संबंधित पार्सल व माल कार्यालय से कॉल कनेक्ट कर बात करा दी जाएगी। जहां से ग्राहक जानकारी प्राप्त कर सकता है। अतिरिक्त समय में ग्राहक द्वारा जानकारी मांगने पर रिक्वेस्ट रजिस्टर कर ली जाती है तथा उसे संबंधित रेलवे विभाग को भेज दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर सुविधा के लिए अलग दबाना पड़ेगा नंबर
आईवीआरएस पर आधारित 139 पर डायल कर विभिन्न भाषाओं में सूचना दी जाती है। जिसमें सुरक्षा सहायता, चिकित्सा सहायता अथवा दुर्घटना सहायता के लिए एक दबाना होता है। इसी प्रकार रेल संबंधित पूछताछ के लिए दो, खान-पान के लिए तीन, सामान्य शिकायत के लिए चार, भ्रष्टाचार शिकायत के लिए पांच, आईआरसीटीसी द्वारा संचालित ट्रेनों से संबंधित जानकारी के लिए सात एवं अपने दर्ज शिकायत की जानकारी के लिए नौ तथा ग्राहक सेवा प्रतिनिधि से बात करने हेतु स्टार दबा कर ग्राहक सेवा प्रतिनिधि से बात कर अन्य जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

रेलवे की यही कोशिश है कि वह व्यापारियों और अपने रेल यात्रियों को हर सुविधा मुहैया कराए जिससे उन्हें किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। रेलवे द्वारा जारी 139 डायल नंबर भी इसी की एक कड़ी है। इससे रेल यात्री या व्यापारी किसी भी प्रकार की सूचना ले सकता है। इतना ही नहीं रेल से संबंधित अपनी शिकायत भी इसी नंबर पर दर्ज करा सकता है। इससे उनकी समस्याओं निस्तारण किया जाएगा।
अखिलेश सिंह, मंडल वाणिज्य निरीक्षक, आजमगढ़।
- विकास विश्वकर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed