फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Now you can easily book VIP number before buying a vehicle

अब वाहन खरीदने से पहले बुक करना होगा वीआईपी नंबर

Fri, 31 Dec 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Now you can easily book VIP number before buying a vehicle
आजमगढ़। वाहनों पर आकर्षक और महत्वपूर्ण वीआइपी नंबर लगाने के शौकीन लोगों के लिए राहत भरी खबर है। उन्हें वीआईपी नंबर के लिए बहुत इंतजार नहीं करना पड़ेगा। वाहन खरीदने से पहले ही वीआईपी नंबर आनलाइन बुक कराए जा सकते हैं। लेकिन अगर बुकिंग के एक माह के अंदर वाहन नहीं खरीदते हैं, तो वह नंबर निरस्त होने के साथ ही फीस भी जब्त हो जाएगी।
विज्ञापन

पहले की व्यवस्था में वाहन स्वामी कार व बाइक खरीदने के पूर्व व बाद वीआईपी नंबर के लिए आनलाइन पोर्टल पर आवेदन कर बोली लगाते थे। सर्वाधिक बोली लगाने वाले को संबंधित वीआईपी नंबर आवंटित किया जाता रहा। लेकिन संभागीय परिवहन विभाग ने वाहन स्वामियों की सुविधा के लिए नियमों में परिवर्तन किया है। नई व्यवस्था के तहत वाहन स्वामी को गाड़ी खरीदने के पूर्व डीलर प्वाइंट पर वीआईपी नंबर बुक कराना होगा। यह नंबर उन्हें वहीं पर वाहन रजिस्ट्रेशन के दौरान मिल जाएगा। इसके लिए उन्हें संभागीय परिवहन कार्यालय भाग दौड़ करने की भी जरूरत नहीं रहेगी। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सतेंद्र कुमार यादव ने बताया कि नई व्यवस्था लागू हो गई है, लेकिन निर्धारित अवधि में वाहन नहीं खरीदने पर वीआईपी नंबर के लिए जमा की गई शुल्क जब्त हो जाएगी, साथ ही नंबर भी निरस्त कर दी जाएगी। बाइक पर 20 हजार व चार पहिया पर एक लाख तक खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed