फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Now villages will also get ranking of cleanliness

Azamgarh News: अब गांवों को भी मिलेगी स्वच्छता की रैंकिंग

Fri, 03 Mar 2023 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Mar 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Now villages will also get ranking of cleanliness
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत सरकार स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2023 कराने जा रही है। सर्वेक्षण शुरू हो गया है। इसकी तैयारियों के लिए राज्य स्तरीय कार्यशाला भी हो चुकी है। इसमें कार्यरत परामर्शदाताओं को निर्देश दिया गया कि वे ग्रामीणों को जागरूक करें। स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण 2023 को लेकर ग्राम पंचायतों में तैयारियां शुरू करते हुए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के तहत गांव में सामुदायिक खाद, व्यक्तिगत खाद गड्ढे, वर्मी व विंडो कंपोस्टिंग, कूड़ा पात्र, अपशिष्ट एकत्रीकरण के लिए वाहन, मैटेरियल रिकवरी सेंटर आदि बनाए जाएंगे। इस प्रकार तरल अपशिष्ट प्रबंधन के कार्य कराए जाएंगे। साथ ही प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के कार्य भी इसमें शामिल किए जाएंगे।
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण-2023 की रैंकिंग जारी होगी। इसके बाद खंड विकास अधिकारियों, पंचायत सचिवों व ग्राम प्रधानों आदि को पत्र जारी कर तैयारियां आरंभ करा दी गई हैं। स्वच्छता सर्वेक्षण की रैंकिंग में अच्छा प्रदर्शन करने वाली ग्राम पंचायतें सम्मानित भी होंगी। डीपीआरओ श्रीकांत दर्वे ने बताया कि ग्राम प्रधान बजट के अनुरूप गांव में नाली व अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर कूड़ा निस्तारण सेंटर बनाया जाना है। ई-रिक्शों से घर-घर कूड़े लिया जाएगा। योजना से चयनित गांवों की सूरत बदल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed