फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Now the tehsilwar retail shopkeepers will get goods in Mandi

मंडी में अब तहसीलवार फुटकर दुकानदारों को मिलेगा सामान

Fri, 24 Apr 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Now the tehsilwar retail shopkeepers will get goods in Mandi
वेस्ली इंटर कालेज में लगे सब्जी मंडी का निरीक्षण करते डीएम एनपी सिंह। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़/रानी की सराय। कृषि मंडी बेलइसा में सुबह उमड़ने वाले किसानों की भीड़ को कम करने के लिए कुछ नये बदलाव किए गए हैं। इसके अनुसार सुबह 5.00 बजे तक आढ़ती स्थानीय किसानों से उनके उत्पाद की खरीद की जाएगी। इस दौरान कोई फुटकर विक्रेता मंडी में नहीं जाएगा।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह और एसपी त्रिवेणी सिंह ने शुक्रवार सुबह चार बजे नवीन मंडी स्थल बेलईसा और फुटकर सब्जी विक्रेताओं के लिए अठवरिया मैदान, वेस्ली इंटर कॉलेज में स्थापित सब्जी स्थल का निरीक्षण किया। नवीन मंडी स्थल बेलइसा पर सब्जी उत्पादक किसानों, थोक विक्रेताओं की काफी भीड़ थी। इसे देखकर सब्जी उत्पादकों, थोक सब्जी व्यापारियों में सामाजिक दूरी के मानक का अनुपालन करने के लिए डीएम ने कुछ नये नियम लागू करने के लिए आदेश जारी किए हैं। इसमें बेलइसा मंडी में सब्जी उत्पादक किसान अपने सब्जियों को सुबह पांच बजे तक थोक व्यापारियों को बेच सकते हैं। तहसील लालगंज, निजामाबाद और मेंहनगर के फुटकर सब्जी व्यापारी प्रात: 5.30 से 6.30 बजे तक और तहसील सदर तथा सगड़ी के फुटकर सब्जी व्यापारी प्रात: 6.30 से 8.00 बजे तक थोक विक्रेताओं से सब्जी खरीद सकेंगे। इसके बार में थोक विक्रेता फुटकर विक्रेताओं को जानकारी देंगे। इसके साथ ही नियमों का अनुपालन करने के लिए मंडी में पुलिस तैनात रहेगी। निर्धारित समय के अलावा कोई मंडी में भीड़ नहीं लगाएगा।
विज्ञापन

उधर, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका आजमगढ़ डॉ. शुभनाथ प्रसाद को निर्देश दिए गए कि वेस्ली मैदान में सब्जी विक्रेता को पांच-पांच मीटर की दूरी कर बैठाया जाए। इसके लिए और स्थान बढ़ाया जाए। साथ ही अठवरिया और वेस्ली कॉलेज के मैदान की रोज सफाई कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed