फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Now the municipality would intersection beautification

अब नगरपालिका चौराहे का होगा सुंदरीकरण

Thu, 23 Jul 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 23 Jul 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
Now the municipality would intersection beautification
जनपद के चौराहों और तिराहों के सुंदरीकरण अभियान में जुटे जिलाधिकारी सुहास एलवाई नगरपालिका चौराहे को सुंदर बनाने में जुटे हुए हैं। चौराहे के सुंदरीकरण के लिए जिलाधिकारी ने गुरुवार को नगरपालिका चौराहे का निरीक्षण किया और वहां हुए अतिक्रमण को जेसीबी से हटवाया।
विज्ञापन


डीएम की पहल पर नगर के बवाली मोड़, सिधारी चौराहा, करतालपुर बाईपास, भंवरनाथ चौराहा, जुनेदगंज चौराहा, हाफिजपुर चौराहे के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण का कार्य कराया गया। अब डीएम नगर के व्यस्ततम इलाकों में स्थित चौराहों का चौड़ीकरण कर नगर को जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में उन्होंने नगरपालिका चौराहे का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


वहीं, नगरपालिका द्वारा जेसीबी से सड़क के किनारे कब्जा किए गए दुकानदारों के कब्जे को हटाया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि यह चौराहा लखनऊ स्थित हजरतगंज चौराहे की तरह बनाया जाएगा। बोले, चौराहे पर अतिक्रमण करने वाले लोगों की पहले ही निशानदेही कर ली गई है। जिसे हटाने का निर्देश एसडीएम सदर और सीओ सिटी को दिया जा चुका है। अभी अगस्त में शहर की मुख्य सड़कों के चौड़ीकरण का कार्य शुरू होने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, नगरपालिका चौराहे पर अतिक्रमण को हटाने के लिए जैसे ही जेसीबी पहुंची, लोगों में हड़कंप मच गया। लोग दुकान में रखे सामानों को तो पहले ही हटा चुके थे लेकिन अतिक्रमण क्षेत्र में लगे शटर आदि निकाल नहीं सके। प्रशासन ने अतिक्रमण हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed