फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Now preparing to charge user for garbage collection

कूड़ा उठान के लिए अब यूजर चार्ज लगाने की तैयारी

Sat, 12 Dec 2020 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
Now preparing to charge user for garbage collection
मुबारकपुर। नगर निगमों की तर्ज पर नपा प्रशासन भी अपने नगर क्षेत्र में भी डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए प्रतिमाह प्रत्येक घर पर कूड़ा कलेक्शन चार्ज लगाने की तैयारी की जा रही है। इसके संकेत नपा की ओर से मिल चुकी है। नगर पालिका द्वारा कूड़ा निस्तारण के लिए प्लांट लगाया जा रहा है। प्लांट के माध्यम से खाद आदि बनेगी। प्लांट संचालित करने कंपनी को नपा की ओर से इसके लिए खर्च देना होगा। ईओ राजपति अविचल ने बताया कि इस भार को वहन करने के लिए नजर पालिका नागरिकों पर यूजर चार्ज लगाने की तैयारी कर रही है। नपा द्वारा अभी तक जल मूल्य, गृहकर आदि की ही वसूली की जा रही थी। अब नपा अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रत्येक घर से प्रतिमाह कूड़ा कलेक्शन चार्ज भी वसूलने वाली है। इससे नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ बढ़ना तय है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed