फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Now policemen will be able to eat food while sitting in AC

अब पुलिसकर्मी एसी में बैठकर खा सकेंगे खाना : एसपी

Sat, 08 Jun 2024 03:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Now policemen will be able to eat food while sitting in AC
आजमगढ़। अब पुलिस के जवाब ड्यूटी से लौटने के बाद सुकून से बैठकर खाना खा सकेंगे। साथ ही वह टीवी पर अपने मनपसंद चैनल पर समाचार भी देख सकेंगे। उक्त बाते पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में बने नवीनीकृत बहुउद्देशीय हाल व आदर्श मेस का उद्घाटन करने के दौरान कहा। उन्होंने कहा कि मेस पूरी तरह से एयरकंडीशन है। ताकि इस गर्मी के मौसम में ड्यूटी से लौटे पुलिसकर्मी सुकून से दो वक्त की रोटी खा सके।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि पुलिस लाइन आजमगढ़ में नवीनीकृत बहुउद्देशीय हाल व आदर्श मेस का उद्घाटन किया गया। बहुउद्देशीय हाल का सौंदर्यीकरण किया गया है, जिसमें नई खिड़किया, कुर्सी, स्टेज, आदि सुविधाओं से लैस है। उक्त हॉल में एक साथ लगभग 300 लोगों की बैठने की व्यवस्था है। बहुउद्देशीय हाल के उद्घाटन के बाद पुलिस अधीक्षक ने नवीनीकृत आदर्श मेस का उद्घाटन किया है।
विज्ञापन

जिसमें जवानों के लिए बैठकर खाने की उचित व्यवस्था है। आदर्श मेस में एसी, टीवी व पीने के लिए आरओ का पानी आदि सुविधाओं से लैस है। जवानों के लिए एसी की व्यवस्था की गई है। आदर्श मेस में खाना बनाने वाली सामग्रियों को सुसज्जित तरीके से रखने की व्यवस्था है। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेंद्र लाल, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी, सहायक पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल व प्रतिसार निरीक्षक अन्य अधिकारी कर्मचारी गण मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed