फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Now Kovid Hospital will run only in Government Medical College

अब सिर्फ राजकीय मेडिकल कालेज में चलेगा कोविड अस्पताल

Tue, 02 Feb 2021 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Now Kovid Hospital will run only in Government Medical College
आजमगढ़। कोरोना काल में पॉजिटिव (ए सिंटोमैटिक) मिलने वाले मरीजों को रखने के लिए लेवल-वन अस्पताल बनाए गए थे। जिले में आधा दर्जन ऐसे अस्पताल स्थापित हुए थे। अब एक तो होम आईसोलेशन की अनुमति हो चुकी है तो वहीं मरीजों की संख्या भी इक्का-दुक्का ही रह गई है। जिसे देखते हुए सरकार ने लेवल वन व लेवल टू कोविड अस्पतालों को बंद कर वहां सामान्य ओपीडी संचालित करने का निर्देश दिया है। जिले में अब मात्र राजकीय मेडिकल कालेज में ही कोविड अस्पताल का संचालन होगा।
विज्ञापन

वर्ष 2020 के मार्च से लेकर अगस्त तक कोरोना संक्रमण अपने चरम पर था। लगातार मरीज मिल रहे थे। जिस समय प्रवासी मजदूरों की घर वापसी शुरू हुई थी, उस समय तो संक्रमण का तेज फैलाव भी हुआ था। जिसे देखते हुए सरकार के निर्देश पर तबाड़तोड़ कवायद कर स्वास्थ्य महकमे ने आधा दर्जन भर कोविड लेवल-वन अस्पताल जिले में स्थापित किए। जिसमें महामृत्युंजय डेंटल कालेज, श्री दुर्गा जी इंटर कालेज सेहदा, आजमगढ़ पब्लिक स्कूल चेकपोस्ट के साथ ही कई अन्य विद्यालय भी शामिल थे। जिले में मुख्य रुप से महा मृत्युंजय डेंटल कालेज का ही प्रयोग हुआ। अन्य एल-वन अस्पतालों पर इक्का-दुक्का मरीज ही पहुंचे। इसके अलावा एल-2 के रुप में 100 शैय्या अस्पताल अतरौलिया व एल-3 के रुप में राजकीय मेडिकल कालेज में व्यवस्था की गई। सरकार ने जब ए सिंटोमैटिक मरीजों के लिए होम आइसोलेशन की अनुमति दे दिया तो एल-वन का दायरा अपने-आप सिमटने लगा। वर्तमान में जिले में इक्का-दुक्का ही नए मरीज मिल रहे है तो वहीं एक्टिव केस भी घटते जा रहे है। जिसे देखते हुए शासन ने कोविड अस्पतालों की व्यवस्था को समेटने का निर्देश दे दिया है। शासन के निर्देश के क्रम में अब जिले में मात्र राजकीय मेडिकल कालेज पर ही कोविड अस्पताल का संचालन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed