फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Now eight will be UP Tet exam, will include 5314

अब आठ को होगी यूपी टेट परीक्षा, शामिल होंगे 5314

Fri, 03 Jan 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Now eight will be UP Tet exam, will include 5314
आजमगढ़। सीएए के विरोध के मद्देनजर टाली गई उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2019 अब आठ जनवरी को होगी। जिले में 58,148 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। परीक्षा के लिए स्टैटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

टीईटी परीक्षा दो पालियों में होगी। सुबह की पाली सुबह 10 से साढ़े 12 बजे तक प्राथमिक स्तर की परीक्षा होगी। इसके लिए कुल 74 केंद्र बनाए गए है। शाम की पाली दोपहर ढाई से शाम पांच बजे तक जूनियर स्तर की परीक्षा होगी। इसके लिए 33 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। सुबह की पाली में 36,910 और शाम की पाली में 16,238 परीक्षार्थी भाग लेंगे। डीआईओएस डॉ. वीके शर्मा ने बताया कि हर केंद्र पर जिला प्रशासन की ओर से एक मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है। डीएम की ओर से नामित शिक्षा विभाग के भी एक-एक अधिकारी लगाए गए हैं। इसके साथ ही प्रति दो केंद्र पर एक अधिकारी की तैनाती प्रश्नपत्र आदि पहुंचाने के लिए हैं। परीक्षा नियामक से दोनों पालियों के प्रश्रपत्र व ओएमआर शीट के बंडल पहले ही पहुंच गए हैं। इसे ट्रेजरी के डबल लॉक में रखवा गया है। वहीं नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए सभी केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed